{"_id":"5e4d94908ebc3ef26131d262","slug":"metro-starts-facility-of-e-ricksaw-at-12-more-stations-ashram-news-noi4933025111","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 नए मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को मिलेगी ई रिक्शा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 नए मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को मिलेगी ई रिक्शा की सुविधा
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ई रिक्शा सेवा का विस्तार करते हुए 12 स्टेशनों पर बुधवार को इसे शुरू कर दिया। अब 29 मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों के लिए ई रिक्शा (स्मार्ट ई) की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी के निदेशक (संचालन) ए.के. गर्ग ने 250 ई रिक्शा को पटेल नगर मेट्रो स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब कुल 1000 ई रिक्शा इन स्टेशनों पर अपनी सेवा मेट्रो यात्रियों को दे रहे जिससे उनके लिए अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान होगा।
मेट्रो के 17 स्टेशनों पर यह सुविधा पहले से उपलब्ध है और कुतुब मीनार, घिटोरनी, हरकेष नगर, ओखला, अर्जनगढ़, नवादा, शादीपुर, पटेलनगर, नांगलोई, गोविंदपुरी, मूलचंद और बॉटेनिकल गार्डन पर मिलेगी। इतना ही नहीं आने वाले दो-तीन माह में 12 अन्य मेट्रो स्टेशनों पर 500 ई रिक्शा चलाकर इस सुविधा का आगे भी विस्तार किया जाएगा।
इन ई रिक्शा में जीपीएस के साथ केबिन व अन्य कई सुविधाएं भी होंगी। इस सेवा का इस्तेमाल मेट्रो यात्री 3-4 किलोमीटर के दायरे में कर सकेंगे। इसके लिए शुरुआती दो किलोमीटर तक 10 रुपये तथा इसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए पांच रुपये शुल्क होगा। एप के जरिये भी स्मार्ट ई की सुविधा ली जा सकती है।
विज्ञापन
मेट्रो की ओर से फिलहाल 174 नॉन एसी सीएनजी बसें, ई रिक्शा, कैब एग्रीगेटर, ई स्कूटर सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
वहीं, दिल्ली मेट्रो प्लेटफॉर्म को स्वच्छ रखने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर एंटी बर्ड स्पाइक्स (पक्षियों को रोकने वाली कांटेदार बाड़) लगाए जाएंगे। पक्षियों के पंख, शोर और बीट से पैदा होने वाली गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए मेट्रो की ओर से इस दिशा में पहल की जा रही है।