{"_id":"62b244615173fd2d873d2510","slug":"metro-services-affected-for-one-hour-on-yellow-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: यलो लाइन पर एक घंटे मेट्रो सेवाएं प्रभावित, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: यलो लाइन पर एक घंटे मेट्रो सेवाएं प्रभावित, यात्री हुए परेशान
Wed, 22 Jun 2022 03:51 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:51 AM IST
सार
आदर्श नगर स्टेशन पर ओएचई में खराबी के कारण विश्वविद्यालय और जहांगीरपुरी सेक्शन पर दोपहर 12.55 बजे से करीब दो बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
विस्तार
तकनीकी खराबी के कारण यलो लाइन पर मंगलवार को मेट्रो सेवाएं एक घंटा प्रभावित रहीं। इस कारण गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि आदर्श नगर स्टेशन पर ओएचई में खराबी के कारण विश्वविद्यालय और जहांगीरपुरी सेक्शन पर दोपहर 12.55 बजे से करीब दो बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान सिंगल लाइन पर यात्रियों को सेवाएं प्रदान की गईं। इसे दुरुस्त करने के बाद दो बजे से यलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हो गईं। इससे पहले ब्लू लाइन पर 9 जून को ओएचई पर खराबी होने के कारण यात्री दो घंटे से अधिक देर तक फंसे रहे। 6 जून को भी ओएचई में आई खराबी के कारण डेढ़ घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं, कई बार चिड़िया के टकराने से भी सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन