फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   metro passengers will get more fascility at a single point DRMC is installation special kind of combined info signages 

दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं, डीएमआरसी लगा रहा साइनेज, दूर से दिखेंगी अहम जानकारियां

Sun, 12 Dec 2021 02:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 02:23 PM IST
सार

साइनेज लगाने से यात्रियों को दिल्ली मेट्रो से संबंधित जानकारी देने के साथ ही टिकटिंग, सिस्टम-मैप, पहली और अंतिम ट्रेन के समय, क्या करें और क्या न करें, हेल्पलाइन नंबर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, खोया एवं पाया, अन्य वैधानिक जानकारी लेने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
metro passengers will get more fascility at a single point DRMC is installation special kind of combined info signages 
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लगाई जा रही साइनेज - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-1 और 2 सहित तमाम इंटरचेंज स्टेशनों पर विशेष साइनेज लगाने का काम कर रहा है। इससे यात्रियों को दूर से ही टिकटिंग, सिस्टम-मैप, पहली और आखिरी ट्रेन का समय, हेल्पलाइन नंबर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, खोया एवं पाया सहित कई अहम जानकारियां मिल सकेंगी।

विज्ञापन

 
सभी इंटरचेंज और भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर लगे द्विभाषी साइनेज (अंग्रेजी एवं हिंदी) में एलईडी लगे हैं, इसलिए दूर से सभी संकेत या शब्दों को आसानी से देखा जा सकता है। मेट्रो नेटवर्क के फेज वन एवं फेज-टू के सभी नॉन बैकलिट साइनेज लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर टिकटिंग क्षेत्र के नजदीक लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को इसे देखकर सफर में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


मेट्रो परिसरों में क्या करें एवं क्या न करें के रूप में सामान्य आचरण की जानकारियां भी लिखी होंगी। डीएमआरसी ने सभी इंटरचेंज मेट्रोस्टेशनों पर साइनेज लगाने का काम पूरा कर लिया है। मार्च, 2022 तक फेज-1 और 2 के शेष मेट्रो स्टेशनों पर साइनेज लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत कुल  फेज एक, दो के 158 स्टेशनों सहित 400 से अधिक ऐसे साइनेज लगाए जा रहे हैं। यह साइनेज पूरे नेटवर्क पर लगे समस्त साइनेज के मानकीकरण के लिए उठाया गया एक कदम है, ताकि टिकटिंग क्षेत्र के सौंदर्य में बढ़ोतरी हो सके। फेज-एक, दो के बाद तीसरे फेज के सभी मेट्रो स्टेशनों पर ऐसे ही साइनेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साइनेज के तीन हिस्सों में होंगी अहम जानकारियां
बांयी तरफ के फ्रेम में टिकटिंग, स्मार्ट कार्डों के फायदे, टाइमजोन (किराया), टोकन व कार्डों के रिफंड के नियम, डिजिटल माध्यमों से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने संबंधी जानकाररयिं हैं। बीच के फ्रेम में सिस्टम मैप-सह-किराया चार्ट, पहली और अंतिम ट्रेन का समय और डीएमआरसी वेबसाइट एवं एप्लिकेशन संबंधी जानकारी। दाहिने तरफ के फ्रेम में दिल्ली मेट्रो रेल (परिचालन एवं अनुरक्षण) अधिनियम, 2002 के तहत जुर्माना, क्या करें एवं क्या न करें, खोया एवं पाया कार्यालय, हेल्पलाइन नंबर, गुम हुए व्यक्तियों की जानकारी और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं सहित दूसरी जानकारियां भी होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed