फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mentally weak teenager molested in Vasant Kunj of delhi

दिल्ली  : वसंत कुंज में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 06:40 AM IST
सार

अस्पताल ले जाने पर पता लगा कि किशोरी गर्भवती है। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mentally weak teenager molested in Vasant Kunj of delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वसंत कुंज स्थित उद्यान अनाथालय में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के साथ होने का मामला सामने आया है। अस्पताल ले जाने पर पता लगा कि किशोरी गर्भवती है। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोकेश कुमार अनाथालय में सुरक्षा गार्ड था और किशोरी ने हाथ से इशारा कर उसके बारे में बताया था। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि इस बाबत जेजे बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त उद्यान केयर सेंटर के वरिष्ठ प्रबंधक रविन्द्र कौर ने शिकायत दी थी कि अनाथालय में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। शिकायत में कहा गया था कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। उसे परिजनों ने करीब तीन वर्ष पहले लावारिस छोड़ दिया था। जेजे बोर्ड ने बच्ची को इस अनाथायलय में भेज दिया था। 
विज्ञापन


किशोरी के गर्भवती होने का पता लगने पर इसकी शिकायत पुलिस को की गई। वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुरक्षा गार्ड लोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे परिसर में सिर्फ महिला कर्मचारी की तैनाती है। सिर्फ सिक्यूरिटी गार्ड के तौर पर एक ही पुरुष को नौकरी पर रखा गया था। सुरक्षा गार्ड को भी पहली व दूसरी मंजिल पर जाने की अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने काउंसिलिंग के बाद आरोपी के बारे में बताया
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विशेष काउंसलर की मदद से किशोरी की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद पीड़ित बच्ची ने हाथ से इशारा कर सिक्यूरिटी गार्ड लोकेश कुमार पर दुष्कर्म करने आरोप लगाया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सिक्यूरिटी गार्ड ने किसी और बच्ची से अश्लील हरकत तो नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed