{"_id":"5f82fb259412e40c6d521da8","slug":"mental-health-cognizance-forum-organises-mental-health-awareness-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटल हेल्थ कॉग्निजेंस फोरम ने किया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंटल हेल्थ कॉग्निजेंस फोरम ने किया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का आयोजन
Sun, 11 Oct 2020 06:01 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
वेबिनार में भाग लेते सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चार से 10 अक्तूबर तक मेंटल हेल्थ कॉग्निजेंस फोरम (MHCF) ने प्रतिदिन वेबिनार की एक श्रृंखला का आयोजन किया।
विज्ञापन
ईबीएस इंडिया इंक की फाउंडर छवि हेमंत, मूलचंद मेडिसिटी मानसिक स्वास्थ्य के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जितेंद्र नागपाल और मेंटल हेल्थ कॉग्निजेंस फोरम (MHCF) की पूरी टीम ने वेबिनार के जरिए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अभियान चलाया, साथ ही साथ स्कूलों के छात्रों को ड्रॉइंग, पेंटिंग, कविता, वीडियो संदेश व नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
छवि हेमंत ने कहा कि यह एक प्रशंसनीय पहल है जो जीवंत भारत की नींव बनाने में मददगार साबित होगी। मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक में युवाओं तथा बुजुर्ग लोगों की मानसिक स्तिथि, मानसिक स्वास्थ्य शैक्षिक संस्थानों की कमी, लॉकडाउन में मानसिक स्वस्थ पर प्रभाव, मानसिक स्वस्थ के लिए वैकल्पिक चिकित्सा, कला और संगीत चिकित्सा आदि पर विचार रखे गए।
विज्ञापन
इस अभियान में डॉ. रूशी तमन्ना, ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. शिवानी खेतान, अश्विनी भावे, कुलप्रीत फ्रेडी वसुना, माला कपूर शंकरदास, डॉ. मृदुला टंडन, गगनपाली उप्पल, दीपक मेंदीरत्ता, डॉ. ए. के सिंह, निरुपमा सौंदरराजन और अन्य विशषज्ञों ने अपने विचार रखे। साथ ही साथ इसमें समाज के कई क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हुए और इस मिशन के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का संकल्प भी लिया।
इस बीच मेंटल हेल्थ कॉग्निजेंस फोरम ने 'कोई तो आए दो पल बिताए' थीम पर गाना लॉन्च किया। गीतकार अनमोल गुप्ता, और गायक रोमी, सरबजीत कौर, अनुश्री कामथ तथा सौरभ निंबकर ने इसका निर्माण किया।