फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Melting cold in Delhi-NCR, winter will not subside now, orange alert today

मौसम का हाल : दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड, अभी कम नहीं होगी सर्दी, आज ऑरेंज अलर्ट

Sun, 16 Jan 2022 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 07:03 AM IST
सार

मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Melting cold in Delhi-NCR, winter will not subside now, orange alert today
ठंड से बचने की जुगत... - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों पर हिमपात की वजह से दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी में अधिकतम तापमान लुढ़कने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार को सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान सफदरजंग में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहे और सड़कों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। शाम होते ही सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी और बढ़ गई। इस बीच दिल्ली की हवा अब भी 'बहुत खराबl श्रेणी में बनी हुई है। आज सवेरे का एक्यूआई 301 दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दिल्ली के रिज इलाके में गंभीर स्तर की ठंड दर्ज की गई है, जबकि सफदरजंग, पालम, लोदी रोड व आया नगर में ठंडे दिन की स्थिति रिकॉर्ड हुई है। इसका प्रमुख कारण दिनभर कोहरे की चादर छाए रहने के कारण धूप की किरणों का धरती तक न पहुंचना रहा है।

वहीं, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से गंभीर स्तर की ठंड को बढ़ने में मदद मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब ठंडे दिन की घोषणा की जाती है। 

शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 14.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 72 से 100 फीसदी रहा। दिनभर बादल छाए रहे और सड़कों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। शाम होते ही सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी और बढ़ गई थी। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ-साथ हीटर और अलाव का भी सहारा लिया। 


अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत
मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए दो दिन सर्द रहने की संभावना जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहने और कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस वजह से लगातार तीसरे दिन भी गलन वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, सोमवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज  होने की संभावना जताई है। 20 तारीख के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आने की वजह से सर्दी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को भी अधिकतम पारे में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने की वजह से ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही, सीजन का सबसे लंबा कोहरे वाला दिन रिकॉर्ड किया गया था।

क्या होता है ऑरेंज और यलो अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट गंभीर स्तर की ठंड के लिए जारी किया जाता है। इसमें विभाग लोगों को ठंड से बचने के लिए सलाह जारी करता है। साथ ही, लोगों को मौसम विभाग की वेबसाइट देखकर सतर्क रहने की जरूरत होती है। बच्चे और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचने की सलाह दी जाती है। यलो अलर्ट के अंतर्गत लोगों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि वह सुबह-शाम ठंड से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed