फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Meeting with prisoners in Delhi jails stopped due to rising case of Coronavirus cases

दिल्ली के जेलों में मुलाकात प्रक्रिया बंद: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उठाया गया कदम, कैदी वकील से मिल सकेंगे

Mon, 03 Jan 2022 11:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jan 2022 11:19 PM IST
सार

जेल अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के जेलों में अभी कोई भी कैदी कोरोना संक्रमित नहीं है। लेकिन सतर्कता बरतते हुए मुलाकात की प्रक्रिया को रोकी गई है। इससे पहले भी कोरोना महामारी के दौरान जेल में दो बार मुलाकात की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Meeting with prisoners in Delhi jails stopped due to rising case of Coronavirus cases
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के जेलों में सोमवार से मुलाकात की प्रक्रिया को बंद कर दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के बढ रहे मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में बंद कैदी अपने परिजनों से मिलते थे। जिसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है लेकिन कैदी अपने वकील से मुलाकात कर सकेंगे। 
विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के जेलों में अभी कोई भी कैदी कोरोना संक्रमित नहीं है। लेकिन सतर्कता बरतते हुए मुलाकात की प्रक्रिया को रोकी गई है। इससे पहले भी कोरोना महामारी के दौरान जेल में दो बार मुलाकात की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा चुकी है। वर्ष 2020 के मार्च माह में कोरोना महामारी की वजह से पहली बार कैदियों को उनके परिवार से मिलने पर रोक लगाई गई थी। 
विज्ञापन


उसी वर्ष सितंबर माह में फिर से मुलाकात की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन दूसरी लहर के दौरान भी पिछले साल अप्रैल में मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। जिसे जुलाई में फिर से शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कैदियों को लगातार कोरोना से बचाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्हें मास्क पहने, सामाजिक दूरी कायम रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन कैदियों का टीकाकरण नहीं हुआ है उसे टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed