{"_id":"6297efb5de8732250641a5ae","slug":"mcd-hikes-transfer-charge-on-purchase-of-property-above-rs-25-lakh-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी का बड़ा फैसला: दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हुआ, 25 लाख से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर चार्ज एक प्रतिशत बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी का बड़ा फैसला: दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हुआ, 25 लाख से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर चार्ज एक प्रतिशत बढ़ाया
Thu, 02 Jun 2022 04:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:41 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम ने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर हस्तांतरण शुल्क एक फीसदी बढ़ा दिया है। मंगलवार को विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकीकृत दिल्ली नगर निगम में संपत्ति खरीदना अब मंहगा हो जाएगा। दिल्ली नगर निगम ने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर हस्तांतरण शुल्क एक फीसदी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर पुरुषों के लिए हस्तांतरण शुल्क 3% और महिलाओं के लिए 2% है। इस बढ़ोत्तरी के बाद पुरुषों के लिए हस्तांतरण शुल्क 4% और महिलाओं के लिए 3% हो जाएगा। लेकिन अभी इस प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार की मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
चुनाव होने तक दिल्ली नगर निगम को चलाने की शक्ति विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार के पास है। मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में इस तरह की पहली बैठक हुई और एकीकृत दिल्ली नगर निगम की ओर से पहला नीतिगत फैसला लिया गया। लेकिन दिल्ली नगर निगम ने इस बैठक के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। बुधवार देर शाम तक निगम ने हस्तांतरण शुल्क बढ़ाए जाने के अपने इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की।
विज्ञापन