फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   mastermind making illegal arms arrested in delhi

Delhi Crime: अवैध हथियार बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पिता और चाचा के साथ मिलकर चलाता था कारोबार

Tue, 07 Jun 2022 01:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Jun 2022 01:56 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार सप्लाई करने व बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड राहुल को गिरफ्तार किया है। राहुल चार वर्षों से फरार था और कोर्ट ने उसे तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन
mastermind making illegal arms arrested in delhi
अवैध हाथियार बनाने व सप्लाई करने मास्टरमाइंड गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार सप्लाई करने व बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में 10 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। मास्टरमाइंड भरतपुर, राजस्थान निवासी राहुल चार वर्षों से फरार था और कोर्ट ने उसे तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी के पिता मम्माद्दीन व चाचा सम्मान भी अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने के गोरखधंधे में हैं। ये पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी अमित गोयल के अनुसार मार्च, 2019 में समसू उर्फ समसूद्दीन बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से 10 पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए गए थे। उस समय दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था। उसने बताया कि वह अवैध हथियार सोमका, पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान निवासी राहुलखान, मम्मान उर्फ मम्मानद्दीन , सम्मान उर्फ सम्मानद्दीन, इबरान उर्फ काला, इरफान व मोबिन से लेता है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने इन सभी को 16 दिसंबर, 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जांच में पता लगा कि राहुल मुख्य आर्म्स निर्माता व सप्लायर है। पुलिस ने दस आरोपी मथुरा यूपी निवासी सम्सू उर्फ सम्सूद्दीन (41), भरतपुर, राजस्थान निवासी काला उर्फ इबरान, मम्मान उर्फ मम्मानद्दीन (52), दिल्ली निवासी सन्नी उर्फ प्रेम, मोनू उर्फ आकाश, नूह, हरियाणा निवासी नौमान, भरतपुर, राजस्थान निवासी नजर हुसैन, तालिम खान, जुबेर खान और मो. ताहिर उर्फ मो. फैजल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को पकड़ने के लिए रैकी के लिए एएसआई मुकेश व हवलदार मिंटू की टीम मेवात भेजी गई। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने करीब एक महीने रैकी की तो राहुल व सम्मान के बारे में पता लगा। आरोपियों को पकडने के लिए इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा की देखरेख में एसआई अजय कुमार व एएसआई संदीप की टीम गठित की गई। ये टीम दो जून को कामा, भरतपुर राजस्थान पहुंची और एसआई अजय कुमार की टीम ने मुसेपुर गांव में सफल ऑपरेशन चलाकर भरतपुर, राजस्थान निवासी राहुल (24) को गिरफ्तार कर लिया गया।


राजस्थान में अवैध हथियार बनाता था
राहुल अपने पिता, चाचा सम्मान और अन्य रिश्तेदारों इबरान, इरफतान व मोबाइल आदि के साथ भरतपुर, राजस्थान में अवैध हथियार बनाता था। उसके पिता पानी के नल बनाने के बहाने स्थानीय हार्डवेयर मार्केट से कच्चा माल मंगवाते थे। इससे अवैध कट्टे बनाते है। इनको समसुद्दीन और इरफान कम दर पर खरीदते थे। ये दिल्ली और यूपी के बाजार में भी ज्यादा दामों पर इसकी आपूर्ति करते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद हथियार बनाने वाले अन्य लोग डर के मारे वहां से भाग गए। राहुल के पास से दो देशी कट्टा, हथौडा व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed