फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mansukh Mandaviya said Delhi Government can send data details of deaths due to oxygen shortage by Aug 13 Manish Sisodia

ऑक्सीजन की कमी से मौत का मामला: एक बार फिर आमने-सामने हुई केंद्र और दिल्ली सरकार, सिसोदिया ने कहा-12 घंटे में नहीं दे सकते

Wed, 11 Aug 2021 06:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 11 Aug 2021 06:31 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि अभी तक केंद्र सरकार ने उनसे ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी है। सर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर जानकारी देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said Delhi Government can send data details of deaths due to oxygen shortage by Aug 13 Manish Sisodia
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक बार फिर दिल्ली और केंद्र सरकार आमने-सामने है। इस बार मामला ऑक्सीजन की कमी से दूसरी लहर के दौरान हुई मौतों से जुड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को सोशल मीडिया पर ईमेल की प्रति साझा करते हुए लिखा कि 26 जुलाई को पत्र दिल्ली सरकार को भेजा गया था। 

विज्ञापन


इसपर देर शाम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र से पत्र जरूर आया था लेकिन 12 से 13 घंटे में कोई इसका जवाब नहीं दे सकता। दरअसल संसद में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को लेकर जब केंद्र सरकार से जानकारी मांगी गई थी तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने किसी भी मरीज की मौत दर्ज न होने की बात कही। 
विज्ञापन


इसे लेकर जब सियासी हंगामा शुरू हुआ तो मंत्रालय ने स्वास्थ्य राज्य का विषय बताते हुए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखते हुए मौतों का ब्यौरा मांगा था। मंत्रालय का कहना है कि राज्यों को 13 अगस्त तक का समय दिया है। ताकि इसी सत्र के तहत संसद में यह जानकारी प्रस्तुत की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर बीते मंगलवार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली सरकार को ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।बहरहाल अप्रैल और मई माह में आई दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी व उपचार न मिलने की वजह से हुईं मौतों को लेकर सियासी संग्राम जारी है लेकिन जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजन अभी भी न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अभी खत्म नहीं हुआ समय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा, सिसोदिया जी, 26 जुलाई को मेरे मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को जो मेल भेजा है, उसकी कॉपी भी है। अभी भी देरी नहीं हुई है। 13 अगस्त तक आप डेटा भेज सकते हैं ताकि हम प्रश्न का उत्तर संसद को भेज सकें। अपने अधिकारियों से समीक्षा करके जरूरी डाटा जल्द से जल्द भिजवाने की कृपा करें।

मनीष ने दिया जवाब, रिपोर्ट हो रही तैयार
देर शाम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ऑक्सीजन से हुई मृत्यु पर 26 जुलाई को डाटा मांगा था, जिसमें डाटा भेजने के लिए अगले दिन 12 बजे तक का समय दिया था। पूरे डाटा के लिए महज 12 से 13 घंटे का समय दिया था। उसमें कहीं यह जिक्र नहीं था कि 13 अगस्त तक डाटा दे सकते हैं। अगर ऐसा कोई पत्र है तो केंद्र उसे दिखाए। दिल्ली सरकार ऑक्सीजन से हुई मौत को लेकर रिपोर्ट बना रही है जिसे जल्द ही केंद्र सरकार के साथ साझा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed