{"_id":"616546b18ebc3e2ee33e785c","slug":"manoj-tiwari-injured-in-protest-against-chhath-puja-at-cm-house-many-protesters-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2021: छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट, सफदरजंग में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2021: छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट, सफदरजंग में भर्ती
Tue, 12 Oct 2021 01:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:56 PM IST
सार
मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरीकेडिंग से गिरने से घायल हो गए। कान और पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
सफदरजंग में भर्ती मनोज तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मुख्यमंत्री हाउस के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरीकेडिंग से गिरने से घायल हो गए। कान और पैर में चोट आई है। मनोज तिवारी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा पर रोक के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पार्टी नेता नीलकांत बख्शी ने कहा कि उनके कान में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर प्रतिबंध की भाजपा ने की निंदा
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले छठ त्योहार पर प्रतिबंध के लिए केजरीवाल सरकार की निंदा की है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना के चलते 30 सितंबर को अपने आदेश में नदी किनारे और सार्वजनकि स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी थी।
धूमधाम से मनाया जाएगा छठ, नगर निगम करेंगे व्यवस्था
हालांकि, आदेश गुप्ता ने कहा कि छठ धूमधाम से मनाया जाएगा और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार से त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।