{"_id":"63c49afc49555878ae59458e","slug":"manish-sisodia-accuses-lg-of-conspiracy-against-mohalla-clinic-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सिसोदिया ने एलजी पर लगाया मोहल्ला क्लीनिक के खिलाफ साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सिसोदिया ने एलजी पर लगाया मोहल्ला क्लीनिक के खिलाफ साजिश का आरोप
Mon, 16 Jan 2023 06:01 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:01 AM IST
सार
सिसोदिया ने अपने पत्र में कहा है कि अफसरों ने जानबूझकर अक्तूबर-नवंबर में मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स की सैलरी नहीं दी। सारे टेस्ट व बिजली के बिल रोक दिए और किराए के भवनों में चल रहे क्लीनिकों का किराया नहीं जमा किया।
विज्ञापन
manish sisodia
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने वित्त व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था ठप करने का आरोप मढ़ा है। इसे लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्र भी लिखा है। इसमें कहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उन पर एफआईआर दर्ज कराएं, अन्यथा यह साबित हो जाएगा कि एमसीडी चुनाव में फायदे के लिए उपराज्यपाल ने सर्विसेज की शक्तियों का दुरुपयोग किया और दिल्लीवालों के साथ अन्याय किया।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों को एमसीडी चुनाव के पहले ठप करने वालों और उन्हें ऐसा करने का आदेश देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, यह देशद्रोह है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने यह भी कहा कि सर्विसेज का दुरुपयोग करके अधिकारियों को धमकी देकर उनसे जन विरोधी काम करवाए जा रहे हैं। सिसोदिया ने अपने पत्र में आगे कहा है कि अफसरों ने जानबूझकर अक्तूबर-नवंबर में मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स की सैलरी नहीं दी। सारे टेस्ट व बिजली के बिल रोक दिए और किराए के भवनों में चल रहे क्लीनिकों का किराया नहीं जमा किया।
विज्ञापन
चुनाव से पहले यह इसलिए किया गया ताकि जनता परेशान होकर सरकार से नाराज हो और डॉक्टर काम न करें। सिसोदिया ने कहा कि अधिकारियों ने दबी जुबान बताया है कि उपराज्यपाल की तरफ से निर्देश गए थे कि एमसीडी चुनाव के पहले पैसा नहीं देना है, नहीं तो निलंबित कर दिया जाएगा। यह एक साजिश के तहत किया गया।
पत्र में आगे कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग और वित्त विभाग के अधिकारी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर फाइलें इधर से उधर घुमाते रहे। दिल्ली के लोगों का इलाज रोकना एक आपराधिक कृत्य है। जनता ने जिस सरकार को चुन कर भेजा है, उसके खिलाफ सरकार में बैठे अधिकारी अगर षड्यंत्र करेंगे तो यह देशद्रोह है।