फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man shouting sunny deol iconic dialogue tarikh par tarikh in court due to Angered by delay in justice

दिल्ली: न्याय में देरी से नाराज शख्स ने 'तारीख पर तारीख' चिल्लाते हुए कोर्ट में की तोड़फोड़, जाना पड़ गया जेल

Wed, 21 Jul 2021 11:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 11:11 PM IST
सार

यह असामान्य घटना 17 जुलाई को कोर्ट परिसर में अदालत संख्या 66 में हुई थी। शास्त्री नगर का रहने वाला राकेश नाम का एक शख्स 2016 से लंबित अपने मामले से नाराज था।

विज्ञापन
man shouting sunny deol iconic dialogue tarikh par tarikh in court due to Angered by delay in justice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कड़कड़डूमा अदालत में उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति प्रख्यात अभिनेता सनी देओल के डायलॉग तारिख पर तारिख के नारे लगाता हुआ अदालत में तोड़फोड करने लगा। दरअसल अपने मामले में जल्द सुनवाई न होने से राकेश नाराज था। उसने अदालत में रखे कंप्यूटर व अन्य सामान को तोड़ दिया। उसके मामले में जल्द सुनवाई तो नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल जरूर भिजवा दिया।

विज्ञापन


यह असामान्य घटना 17 जुलाई को कोर्ट परिसर में अदालत संख्या 66 में हुई थी। शास्त्री नगर का रहने वाला राकेश नाम का एक शख्स 2016 से लंबित अपने मामले से नाराज था। राकेश ने फिल्म के डायलॉग 'तारिख पर तारिख' के नारे लगाते हुए कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ दिया। पुलिस के समक्ष राकेश ने बताया कि उसके मामले में सुनवाई नहीं हो रही और अपने मामले में दी गई लंबी तारीखों से वह निराश है।
विज्ञापन

 
राकेश ने अदालत के अंदर जज के मंच भी तोड़ दिया। उसके रवैये को देख अदालत के कर्मचारियों ने अलार्म बजाया तो पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 'तारिख पर तारिख' ये डायलॉग बॉलीवुड मूवी 'दामिनी' से है। यह डायलॉग एक शराबी एडवोकेट का किरदार निभा रहे सनी देओल ने दिया था, जिन्होंने फिल्म में फिर से केस खोला और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया व उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने राकेश पर धारा 186 (स्वेच्छा से किसी भी लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने), धारा 353 (किसी भी व्यक्ति को लोक सेवक होने पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग करने) और धारा 427 (शरारत) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed