फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man jumps into Yamuna after scooty parked on Signature Bridge in delhi

दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज पर स्कूटी खड़ी कर शख्स ने यमुना में लगाई छलांग, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच

Sun, 24 Oct 2021 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Oct 2021 09:14 AM IST
सार

दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज पर स्कूटी खड़ी करने के बाद एक शख्स ने यमुना में छलांग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स पहले वहां पहुंचकर सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी पर बैठा रहा। करीब पंद्रह मिनट वहां बैठने के बाद उसने अपना मोबाइल, पर्स व बाकी सामान स्कूटी की डिक्की में रखकर यमुना में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
Man jumps into Yamuna after scooty parked on Signature Bridge in delhi
सिग्नेचर ब्रिज (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बुराड़ी के रहने वाले एक शख्स ने सिग्नेचर ब्रिज पर स्कूटी  कर छलांग लगा दी। चार दिन बाद शख्सा का शव कालिंदी कुंज से बरामद हो गया। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार राय (51) के रूप में हुई है। पुलिस मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार ने संजय की गुमशुदगी पश्चिम दिल्ली के नारायणा थाने में कराई हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीडीआर के आधार पर संजय की आखिरी लोकेशन ट्रेस की तो सिग्नेचर ब्रिज पर उसकी स्कूटी खड़ी मिल गई। वहां की सीसीटीवी फुटेज में संजय यमुना में छलांग लगाता हुआ दिख गया। शुक्रवार को चार दिन बाद उसका शव यमुना से बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण संजय काफी परेशान थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। संजय के परिवार से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक संजय कुमार राय परिवार के साथ बुराड़ी में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी हैं। संजय नारायणा स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर की नौकरी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 18 अक्तूबर को वह घर से फैक्टरी गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कंपनी में कॉल की तो पता चला कि वह कंपनी आए थे, लेकिन वहां से निकल गए। परिजनों ने उसी दिन देर रात को संजय की गुमशुदगी नारायणा थाने में करा दी। पुलिस ने छानबीन की तो मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस सिग्नेचर ब्रिज पहुंच गई। वहां पर संजय की स्कूटी खड़ी थी। 

पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पता चला कि संजय वहां पहुंचकर सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी पर बैठा रहा।
करीब पंद्रह मिनट वहां बैठने के बाद संजय ने अपना मोबाइल, पर्स व बाकी सामान स्कूटी की डिक्की में रखकर यमुना में छलांग लगा दी। 

परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो संजय की तलाश शुरू की गई। अभी परिवार संजय की तलाश कर ही रहा था कि शुक्रवार को सूचना मिली कि कालिंदीकुंज यमुना में एक शव बहकर आया है। संजय का भतीजा मनीष तिवारी वहां पहुंचा तो उसने शव की शिनाख्त अपने चाचा संजय के रूप में की। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed