{"_id":"5ecfcd25fc3402213018dbb3","slug":"man-committed-suicide-hanging-after-cutting-a-nerve-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : हाथ की नस काटने के बाद फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : हाथ की नस काटने के बाद फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी
Thu, 28 May 2020 08:21 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि युवक ने हाथ की नस भी काट ली थी। मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक इसी साल 25 फरवरी को विपिन की शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी मायके में थी। गौना कर उसे यहां आना था। पुलिस विपिन के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस विपिन की पत्नी से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विपिन अपने परिवार के साथ देवली गांव में रहता था। बुुधवार रात को वह बाहर से आया और अपने कमरे में सीधा चला गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक जब विपिन का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो विपिन कमरे में पंखे से फंदे पर लटका था। दरवाजा खोलकर परिजन अंदर घुसे तो पता चला कि विपिन ने फांसी लगाने से पहले अपने हाथ की नस भी काटी हुई थी। फंदे से उतारकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन