फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man assault father in law in family dispute

पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुर पर किया किरपाण से हमला

Sun, 20 Sep 2020 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
man assault father in law in family dispute
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में मायके में रह रही पत्नी से मिलने आए एक युवक ने ससुर पर किरपाण से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल शख्स की पहचान कंवरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह सपरिवार बिंदापुर में रहता है और दुकान चलाता है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कंवरजीत का दामाद गुरशरण सिंह उसकी दुकान पर आया। कंवरजीत ने उसे घर जाने से मना कर दिया। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस बीच गुरशरण किरपाण से ससुर पर हमला कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कंवरजीत की बेटी गुरशरण कौर और गुरशरण सिंह के बीच शादी के बाद से ही झगड़ा होने लगा था। लॉकडाउन में वह मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद पति से विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरशरण सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल आया था। जहां परिवार के लोगों ने उसे मिलने नहीं दिया। इस विषय पर बात करने के लिए वह शनिवार को ससुर की दुकान पर पहुंचा लेकिन कंवरजीत ने जैसे ही गुरशरण को घर जाने से मना किया तो अचानक गुस्से में आकर उसने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed