{"_id":"687f9c9feaa22eb5d40711dc","slug":"man-arrested-for-trying-to-send-to-sweden-with-fake-schengen-visa-ashram-news-c-340-1-del1011-98379-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नकली शेंगेन वीजा से स्वीडन भेजने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नकली शेंगेन वीजा से स्वीडन भेजने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
-विदेश जाने की कोशिश के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े गए थे दो यात्री, 31 लाख लेकर भेजने का दिया था आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने नकली शेंगेन वीजा के जरिए दो यात्रियों को रोम के रास्ते स्वीडन भेजने का प्रयास करने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के कलां होशियारपुर स्थित गांव झिंगर निवासी रविंदर सिंह उर्फ लाली (50) के रूप में हुई है। दस्तावेज जांच के दौरान नकली वीजा मिलने पर पुलिस ने पंजाब निवासी दो यात्रियों पर फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया, 20 मई की देर रात होशियारपुर पंजाब निवासी दो यात्री तरनवीर सिंह और गगनदीप सिंह स्वीडन जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें दोहा, रोम होते हुए स्वीडन जाना था। उनके यात्रा दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें उनके पासपोर्ट में नकली शेंगेन वीजा लगा हुआ पाया गया। दोनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तरनवीर सिंह और गगनदीप सिंह ने बताया, दोनों चचेरे भाई हैं। उनके कई रिश्तेदार स्वीडन चले गए थे। वह भी वहां जाना चाहते थे। रिश्तेदार के जरिए वह लल्ली उर्फ रविंदर सिंह के नाम के एजेंट के संपर्क में आए। एजेंट लल्ली ने उन्हें 31 लाख रुपये में रोम के रास्ते स्वीडन भेजने का आश्वासन दिया। पुलिस आयुज्ञक्त ने बताया, स्वीडन वीजा के लिए एजेंट कमलकांत सुरेश बाबू झा ने उनके बायोमेट्रिक पंजीकरण और दस्तावेजीकरण की सुविधा प्रदान की। उनके वीजा आवेदनों को अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद कमलकांत ने नकली स्वीडन वीजा की व्यवस्था की। पुलिस ने यात्रियों के निशानदेही पर एजेंट कमलकांत सुरेश बाबू झा को दिल्ली के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके निशानदेही पर सहयोगी अभिनेश सक्सेना को गिरफ्तार किया। अभिनेश होटल में यात्रियों को पासपोर्ट पहुंचाने में शामिल था। 20 जुलाई को पुलिस ने आरोपी एजेंट को होशियारपुर के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। ब्यूराे