{"_id":"686a90af00be6a247d0fbe4e","slug":"man-arrested-for-robbing-and-killing-taxi-drivers-ashram-news-c-340-1-del1011-96535-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: टैक्सी चालकों से लूटपाट के बाद हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: टैक्सी चालकों से लूटपाट के बाद हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने की कार्रवाई, 25 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा
- दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और चंपावत पुलिस को आरोपी की थी तलाश, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टैक्सी चालकों को अगवा कर उनकी हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय लांबा उर्फ बंशी के रूप में हुई है। अजय अपने गिरोह के साथ मिलकर टैक्सी बुक करता था। इसके बाद चालकों से लूटपाट करने के बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर देता था। बाद में शवों को सूनसान पहाड़ों पर ठिकाने लगा देता था। बाद में पीड़ितों से लूटी गई टैक्सी आरोपी नेपाल में बेच देते थे। आरोपी पिछले करीब 25 सालों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। इसके दो साथी धीरेंद्र और दिलीप नेगी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे और जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। एक अन्य साथी अभी भी फरार चल रहा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया आरोपी अजय लांबा के खिलाफ दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में अगवा कर हत्या के चार मामले दर्ज हैं। दिल्ली में वर्ष 2021 में इसे 100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक वर्ष जेल में रहने के बाद उसने पिछले साल ओडिशा में अपने साथियों के साथ मिलकर ज्वेलरी की दुकान में डकैती डाली थी। पुलिस की टीम को सूचना मिली कि आरोपी अजय इंडिया गेट के पास आने वाला है। वह अपने एनडीपीएस एक्ट के पुराने केस में शामिल होने के लिए कोर्ट आ रहा था। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
छानबीन के दौरान टीम को पता चला है कि आरोपी बेहद कम उम्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। विकासपुरी पुलिस थाने की पुलिस ने उसे बंशी के नाम से बीसी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर अजय लांबा रख दिया। इसके बाद वह यूपी के बरेली चला गया। वहां, धीरेंद्र, धीरज और दिलीप नेगी के साथ मिलकर उसने टैक्सी किराए पर लेकर चालकों की हत्या कर लूटे गए वाहनों को नेपाल में बेचना शुरू कर दिया। अजय लांबा 1999 से 2001 के बीच दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और चंपावत में इसी तरह के चार मामलों में शामिल रहा। सभी मामलों में वह भगोड़ा घोषित था। उसके खिलाफ 1990 से लेकर अब तक चोरी से लेकर अवैध हथियार रखने तक के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।