फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man arrested for duping businessman by posing as politician wife accused involved in 25 criminal cases in Del

अपराध: नेता की पत्नी बनकर कारोबारी को ठगने वाला गिरफ्तार, अपराधों से जुड़े 25 मामलों में शामिल रहा है आरोपी

Tue, 29 Sep 2026 07:35 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 07:35 AM IST
सार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ठगे गए लोगों को गुमराह करने के लिए अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर अशोक स्तंभ का लोगो लगाया था। वह पहले भी अपनी पहचान बदलकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कभी महापौर, कभी विधायक के निजी सहायक और कभी सांसदों का रिश्तेदार बनकर लोगों को ठग चुका है।

विज्ञापन
Man arrested for duping businessman by posing as politician wife accused involved in 25 criminal cases in Del
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक प्रमुख नेता की पत्नी बनकर दिल्ली के एक कारोबारी से 1.69 लाख रुपये ठगने के आरोप में 44 वर्षीय एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भलिंदर पाल सिंह ने द्वारका के एक कारोबारी से यह कहकर रुपये ठग लिए कि एक छात्र की फीस जमा करने के लिए रकम चाहिए जो बाद में कार्यालय के माध्यम से वापस कर दी जाएगी। आरोपी पहले धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, रंगदारी और जेल अधिनियम के तहत अपराधों से जुड़े 25 मामलों में शामिल रहा है। आरोपी भलिंदर पाल अक्सर अपनी पहचान बदलता रहता था। उसे पहले अलग-अलग नामों से गिरफ़्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ठगे गए लोगों को गुमराह करने के लिए अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर अशोक स्तंभ का लोगो लगाया था। वह पहले भी अपनी पहचान बदलकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कभी महापौर, कभी विधायक के निजी सहायक और कभी सांसदों का रिश्तेदार बनकर लोगों को ठग चुका है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सिंह ने फर्जी पहचान पर पंजीकृत सिम कार्ड का इस्तेमाल कर मैसेजिंग अकाउंट बनाया था। संभावित पीड़ितों से बातचीत के दौरान वह इस अकाउंट के जरिए खुद को किसी सरकारी अधिकारी के तौर पर पेश करता था।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि ग्लेशियर हॉलिडेज़ प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-6, द्वारका, दिल्ली के मालिक कारोबारी इंदर सिंह नागपाल ने 11 सितंबर को पुलिस से संपर्क किया था। उसने बताया कि उसे ऐसे व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को एक प्रमुख नेता का जीवनसाथी बताया। उसमें वह रकम मांग रहा था।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बात पर विश्वास कर बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.69 लाख रुपये भेज दिए। उसने दिल्ली से लखनऊ के लिए एक विमान का टिकट भी बुक कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने 13 सितंबर को द्वारका दक्षिण थाने में प्राथमिकी दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने करीब 120 घरों की जांच के बाद आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-43 से पकड़ा। वह वहां जसराज सहगल की पहचान से रह रहा था। उसके पास से एक ही नंबर वाले दो आधार कार्ड भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब निवासी आरोपी भलिंदर पाल सिंह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पेश करने के लिए एक एसयूवी का इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed