फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   malaria in delhi

19 दिन में 167 लोग मलेरिया की चपेट में

Tue, 22 Oct 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
malaria in delhi
नई दिल्ली। पिछले कई सप्ताह से जारी अभियान के बाद दिल्ली में डेंगू पर लगाम है पर मलेरिया से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते 19 दिन में 167 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बुखार के साथ साथ सिरदर्द, उल्टी और आंखों में जलन इत्यादि लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल के डॉ. महेंद्र बताते हैं कि बुखार के मरीजों में कोई बड़ा बदलाव उनके यहां नहीं मिल रहा, लेकिन मलेरिया के केस काफी हैं। उन्होंने बताया कि कई मरीज तो ऐसे भी हैं जिन्हें बुखार नहीं था, लेकिन पिछले कुछ दिन से वे सर्दी की चपेट में थे। सिर और बदन दर्द की शिकायत थी। रक्त जांच होने पर मलेरिया की पुष्टि हुई। वहीं नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि मरीजों में आंखों के संक्रमण के मामले भी काफी आ रहे हैं। आंखों में खुजली होना, पानी आना या लालपन इत्यादि लक्षण भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सामने आई दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019 में अब तक 535 लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं। 19 अक्तूबर तक की स्थिति को लेकर जारी इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा मलेरिया मुखर्जी नगर, रोहिणी, केशवपुरम, नरेला और दक्षिणी दिल्ली में पाया है। निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1 से 19 अक्तूबर के बीच दिल्ली में डेंगू के 362 मरीज सामने आए हैं। जबकि इस साल जनवरी से अब तक की बात करें तो डेंगू मरीजों की संख्या 644 हो चुकी है। ठीक इसी तरह चिकनगुनिया के मामले इस माह में अब तक 36 आए हैं जबकि जनवरी से लेकर 19 अक्तूबर तक की बात करें तो 123 रोगियों को चिकनगुनिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये है वर्षवार मलेरिया की स्थिति
वर्ष कुल मरीज अक्तूबर माह
2014 201 22
2015 359 154
2016 454 42
2017 577 70
2018 473 130
2019 533 167
(2019 : 19 अक्तूबर तक)
------
19 दिन में सबसे ज्यादा फैला डेंगू
डेंगू को लेकर सरकार भले ही स्थिति नियंत्रण में होने का दावा कर रही है, लेकिन इस साल जनवरी से लेकर अब तक की बात करें तो सर्वाधिक मामले 362 इसी माह के बीते 19 दिनों में सामने आए हैं। जनवरी व फरवरी में एक-एक, मार्च में 4, अप्रैल में 2, मई में 3, जून में 11, जुलाई में 18, अगस्त में 52 और सिंतबर माह में 190 मरीज पंजीकृत हुए हैं। इससे दिल्ली में डेंगू की प्रत्येक महीने में स्थिति स्पष्ट पता चल रही है।
------
डेंगू-मलेरिया का केंद्र बना मुखर्जी नगर
निगम की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में इन दिनों मच्छर जनित रोगों का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां बीते एक सप्ताह में सबसे ज्यादा मलेरिया और डेंगू के मामले अस्पतालों में दर्ज हुए हैं। मुखर्जी नगर के 7 को डेंगू और 5 लोगों को मलेरिया हुआ है। ठीक यही हालत रोहिणी, चांदनी चौक, केशवपुरम और नरेला की है। ये सभी इलाके पश्चिमी दिल्ली नगर निगम के अधीन आते हैं।

------
बगैरह सलाह के सिरदर्द की गोली न खाएं मरीज
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन कालरा का कहना है कि दिल्ली में मच्छर जनित रोगों का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में कई बार लोग सिरदर्द होने पर केमिस्ट के यहां जाकर सिरदर्द की गोली ले लेते हैं। जबकि वे शायद नहीं जानते कि अगर डेंगू की स्थिति में उन दवाओं का सेवन किया जाए तो ये मरीज के लिए जानलेवा भी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए बेहतर होगा कि बगैर चिकित्सीय परामर्श दवाओं का सेवन नहीं करें। दिल के रोगियों को खासतौर पर अपना बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed