फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Malaria-dengue and chikungunya cases increase in Delhi

दिल्ली में मलेरिया-डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़े

Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Malaria-dengue and chikungunya cases increase in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले बढ़े हैं। जनवरी से अब तक मलेरिया के कुल 368 मामले सामने आए। इनमें से 1-28 सितंबर के दौरान यह आंकड़ा 214 रहा। इसी तरह डेंगू के कुल 282 में से 190 मामले सितंबर में सामने आए जबकि चिकनगुनिया कुल 165 में से 65 मामले सितंबर माह में सामने आए। निगमों का दावा है कि डीबीसी कर्मी लगातार हालात को काबू करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने दिल्ली सरकार पर इन बीमारियों पर शिकंजा कसने के लिए राशि न जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाया जबकि आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि इन बीमारियों से आपसी सहयोग से निपटाया जाना चाहिए। हालांकि राजधानी दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से मरीजों के पहुंचने की वजह से भी जलजनित बीमारियों के पीड़ितों की संख्या और अधिक हो गई है। अस्पतालों में पहुंचने वाले कई मरीज ऐसे हैं, जिनकी पतों की भी नहीं पहचान हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed