फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   maid delivered pregnant woman and newborn died in harsh vihar delhi

इंसानियत हुई शर्मसार: झाड़ू-पोछा करने वाली ने करवाया प्रसव, समय से पूर्व पैदा हुए जिंदा बच्चे को कूड़ेदान में डाला

Wed, 26 May 2021 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 May 2021 01:05 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रेखा मीट नगर में एक डॉक्टर के पास झाड़ू-पोछा करती थी। अब उसने प्रताप नगर में खुद को डॉक्टर बताकर अपनी क्लीनिक भी खोल ली थी।

विज्ञापन
maid delivered pregnant woman and newborn died in harsh vihar delhi
इसी संध्या नाम की महिला का आरोपी फर्जी डॉक्टर ने कराया था प्रसव - फोटो : amar ujala

विस्तार

हर्ष विहार इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। झाड़ू-पोछा करने वाली एक महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर एक गर्भवती महिला का प्रसव करा दिया। इस दौरान गर्भवती की मौत हो गई। वहीं, आरोपी महिला ने समय पूर्व जन्मे छह माह के बच्चे को जिंदा ही कूड़ेदान में डाल दिया। 

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और खुद को डॉक्टर बताकर प्रसव कराने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रेखा (47) के रूप में हुई है। वारदात के बाद इसका सहयोगी फरार हो गया। पुलिस ने रेखा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


संध्या (35) परिवार के साथ ए-ब्लॉक, प्रताप नगर, सबोली, हर्ष विहार में रहती थी। इसके परिवार में पति अर्जुन के अलावा चार और तीन साल की दो बेटियां हैं। अर्जुन एनडीएमसी में नौकरी करता है। संध्या छह माह की गर्भवती थी। उसका स्वामी दयानंद अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। शनिवार को अचानक संध्या की तबीयत बिगड़ी तो अर्जुन उसे पास में एक क्लीनिक पर ले गया। खुद को महिला डॉक्टर बताने वाली महिला ने चार-पांच दिन पूर्व ही क्लीनिक खोली थी। संध्या को देखने के बाद आरोपी महिला रेखा ने कहा कि वह उसके लिए घर से चाय ले आए। अर्जुन पत्नी को अंदर स्ट्रेचर पर लिटाकर चाय लेने घर चला गया। कुछ देर बाद वह चाय लेकर पहुंचा तो उसने पत्नी से मिलने की बात की तो रेखा ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि एंबुलेंस बुलाई है, संध्या को अस्पताल ले जाना है। रेखा काफी घबराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर अर्जुन जबरन अंदर घुसा तो देखा कि उसकी पत्नी खून से लथपथ अंदर स्ट्रेचर पर मृत पड़ी थी। घटना का पता चलते ही हंगामा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं कूड़ेदान से समय से पूर्व एक बच्चा मिला, जिसमें सांसें थी। रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई तो घबरा गई। उसने बच्चे को भी कूड़ेदान में डाल दिया।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रेखा मीट नगर में एक डॉक्टर के पास झाड़ू-पोछा करती थी। अब उसने प्रताप नगर में खुद को डॉक्टर बताकर अपनी क्लीनिक भी खोल ली थी। संध्या के परिजनों का आरोप है कि रेखा का सहायक उनके 34 हजार रुपये और उसके कागजात लेकर फरार है। पुलिस ने सोमवार को संध्या और बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रेखा मीट नगर में एक डॉक्टर के पास झाड़ू-पोछा करती थी। अब उसने प्रताप नगर में खुद को डॉक्टर बताकर अपनी क्लीनिक भी खोल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed