{"_id":"61786462d46c79511818205c","slug":"maharashtra-minister-of-state-sanjay-bansode-visits-delhi-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के राज्यमंत्री संजय बनसोडे ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के राज्यमंत्री संजय बनसोडे ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया
Wed, 27 Oct 2021 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:56 AM IST
सार
दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली का एजुकेशन मॉडल अपनाने केलिए महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री संजय बनसोडे ने दिल्ली के शिक्षामंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के शिक्षा मॉडल को महाराष्ट्र ने भी अपने यहां अपनाने में रुचि दिखाई है। दिल्ली सरकार इसके लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद करेगी। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री संजय बनसोडे ने दिल्ली के शिक्षामंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर दिल्ली सरकार के दो स्कूलों का दौरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देशभर में लागू किए जाने की बात कही। स्कूल के दौरे के दौरान उन्होंने बच्चों से बात कर बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम केबारे में जाना समझा। वह बच्चों से मिलकर काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री संजय बनसोडे ने ग्रेटर कैलाश स्थित कौटिल्य गवर्मेंट सर्वोदय बाल विद्यालय और कालकाजी स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति करिकुलम और स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एजुकेशन के मॉडल को भी समझा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे नेता शरद पवार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने और यहां के मॉडदल को सीख कर महाराष्ट्र में भी दिल्ली केतर्ज सरकारी स्कूलों का निर्माण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों को दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को अपनाने की जरुरत है, इस मॉडल को पूरे देश में लागू होना चाहिए।
संजय बनसोडे ने कहा कि वह स्कूलों के बच्चों से मिलकर बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को महाराष्ट्र में भी अपनाएंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है।
सिसोदिया ने कहा कि एक दूसरे से सीखकर और मिलकर काम करने से देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है। संजय बनसोडे सरकारी स्कूलों केसंसाधनों को देखकर भी काफी प्रभावित हुए।