{"_id":"60ec7f7380a4081d7b275ded","slug":"lowest-cases-of-corona-in-a-day-at-delhi-45-infected-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, 45 संक्रमित मिले, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, 45 संक्रमित मिले, तीन की मौत
Mon, 12 Jul 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:14 PM IST
सार
भारत में कोविड-19 और टीकाकरण संबंधी आंकड़े जुटाने वाली पहल कोविड19इंडिया.ओआरजी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले साल 15 अप्रैल को संक्रमण के 17 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सोमवार को 45 संक्रमित मिले हैं, जो इस साल सबसे कम है। पिछले एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 92 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों मे 55,019 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.08 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,35,128 हो चुकी है जिनमें से अब तक 14.09 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,018 हो गया है।
सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 693 हो चुकी है। फिलहाल 244 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 397 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 07 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 526 हो चुकी है।
विज्ञापन
लगातार बनी हुई है वैक्सीन की कमी
पिछले 24 घंटों में 10,582 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। रविवार को सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होता है। इसलिए यह संख्या कम रही। दिल्ली में वैक्सीन की कमी भी लगातार बनी हुई है। 12 जुलाई की सुबह तक कोविशील्ड की केवल 19 हजार खुराकें बची थी।

इस कारण कई केंद्रों पर टीकाकरण प्रभावित रहा। लोगों को केंद्रों से वापस भी लौटना पड़ा। दिल्ली सरकार ने केंद्र से पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की आपूर्ति करने की भी मांग कि है। दिल्ली में अबतक करीब 90 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 68 लाख 26 हजार को पहली और 21 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है।