{"_id":"60fd74238ebc3e58177149b7","slug":"lovers-used-to-snatch-gold-chain-girlfriend-used-to-hide-three-arrested-including-goldsmith","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रेमी झपटता था सोने की चेन, प्रेमिका लगाती थी ठिकाने, सुनार समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रेमी झपटता था सोने की चेन, प्रेमिका लगाती थी ठिकाने, सुनार समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन और चेन को पिघलाकर बनाए गए कानों के रिंग बरामद किए हैं। आरोपी समधराश अपने साथी विनीत के साथ मिलकर स्कूटी पर चेन स्नेचिंग करता था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने चेन झपटने और उनको ठिकाने लगाने के आरोप में एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान समधराश (21), रुचि (27) और सुनार सौरव सिंह (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन और चेन को पिघलाकर बनाए गए कानों के रिंग बरामद किए हैं। आरोपी समधराश अपने साथी विनीत के साथ मिलकर स्कूटी पर चेन स्नेचिंग करता था। बाद में समधराश अपनी गर्लफ्रेंड रुचि को दे देता था। रुचि इन चेन को सुनार सौरव सिंह को बेच देती थी। बाद में उस रकम को तीनों आपस में बांट लिया करते थे। पकड़े गए सभी आरोपी मंडावली इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में चेन स्नेचिंग की वारदातें हो रही थीं। लोकल पुलिस के अलावा जिले का स्पेशल स्टाफ भी मामले की छानबीन कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में मंडावली का रहने वाला समधराश नामक युवक शामिल है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
उसके पास से एक सोने की एक चेन और स्कूटी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विनीत कुमार उर्फ कुन्नू के साथ मिलकर प्रीत विहार और पांडव नगर में वारदात को अंजाम देता है। 18 से 20 जुलाई के भीतर इन लोगों ने कई वारदातों को अंजाम दिया। चेन लूटने के बाद समधराश अपनी गर्लफ्रेंड रुचि को दे देता था। रुचि इन चेन को मंडावली के ही सुनार सौरव सिंह को बेच देती थी।
चेन के बदले मिली रकम को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने समधराश से पूछताछ के बाद आरोपी रुचि को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी सुनार सौरव को मंडावली से गिरफ्तार कर लिया गया। विनीत अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समधराश के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। विनीत अलीपुर इलाके में हत्या के प्रयास के एक मामले में कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पुलिस तीनों से पूछताछ विनीत की तलाश कर रही है।