फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lovers used to snatch gold chain girlfriend used to hide three arrested including goldsmith

दिल्ली: प्रेमी झपटता था सोने की चेन, प्रेमिका लगाती थी ठिकाने, सुनार समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन और चेन को पिघलाकर बनाए गए कानों के रिंग बरामद किए हैं। आरोपी समधराश अपने साथी विनीत के साथ मिलकर स्कूटी पर चेन स्नेचिंग करता था।

विज्ञापन
Lovers used to snatch gold chain girlfriend used to hide three arrested including goldsmith
arrest - फोटो : istock

विस्तार

पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने चेन झपटने और उनको ठिकाने लगाने के आरोप में एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान समधराश (21), रुचि (27) और सुनार सौरव सिंह (35) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन और चेन को पिघलाकर बनाए गए कानों के रिंग बरामद किए हैं। आरोपी समधराश अपने साथी विनीत के साथ मिलकर स्कूटी पर चेन स्नेचिंग करता था। बाद में समधराश अपनी गर्लफ्रेंड रुचि को दे देता था। रुचि इन चेन को सुनार सौरव सिंह को बेच देती थी। बाद में उस रकम को तीनों आपस में बांट लिया करते थे। पकड़े गए सभी आरोपी मंडावली इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में चेन स्नेचिंग की वारदातें हो रही थीं। लोकल पुलिस के अलावा जिले का स्पेशल स्टाफ भी मामले की छानबीन कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में मंडावली का रहने वाला समधराश नामक युवक शामिल है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से एक सोने की एक चेन और स्कूटी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विनीत कुमार उर्फ कुन्नू के साथ मिलकर प्रीत विहार और पांडव नगर में वारदात को अंजाम देता है। 18 से 20 जुलाई के भीतर इन लोगों ने कई वारदातों को अंजाम दिया। चेन लूटने के बाद समधराश अपनी गर्लफ्रेंड रुचि को दे देता था। रुचि इन चेन को मंडावली के ही सुनार सौरव सिंह को बेच देती थी।


चेन के बदले मिली रकम को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने समधराश से पूछताछ के बाद आरोपी रुचि को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी सुनार सौरव को मंडावली से गिरफ्तार कर लिया गया। विनीत अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समधराश के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। विनीत अलीपुर इलाके में हत्या के प्रयास के एक मामले में कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पुलिस तीनों से पूछताछ विनीत की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed