फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lord Jagannath's Rath Yatra will be taken out on July 16.

Delhi News: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra will be taken out on July 16.
पहली बार तीन अलग-अलग रथ होंगे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर एवं ओडिशा आर्ट्स एंड कल्चरल सेंटर (ओएसीसी) की ओर से 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की 59वीं रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार दिल्ली में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ निकाले जाएंगे।

विशेष बात यह रहेगी कि देवी सुभद्रा के रथ देबदलन को केवल महिला श्रद्धालु ही खींचेंगी। आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा में दिल्ली और एनसीआर से लगभग 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुबह 10:30 बजे पारंपरिक पाहंडी अनुष्ठान के साथ भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से भव्य शोभायात्रा के रूप में रथों तक लाया जाएगा। दोपहर 3 बजे श्रद्धालु रथों को खींचते हुए निर्धारित मार्ग से यात्रा निकालेंगे, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed