फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Loot case filed against 2 in Delhi

कानून का छात्र साथी संग करता था कैब चालकों से लूट, दो धरे

Sun, 23 Feb 2020 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Loot case filed against 2 in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कानून की पढ़ाई करने वाले हरियाणा के सोनीपत निवासी यशवंत खत्री को साथी संग लूटपाट करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र यशवंत हाईवे गैंग का सरगना है और कैब चालकों के साथ लूटपाट करता था। इनके पास से दो ओला कैब, दो मोबाइल फोन और कागजात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि यशवंत का साथी यूपी के संभल निवासी जोगिंदर मौर्या है। 18 फरवरी की रात बदमाशों ने आनंद विहार इलाके से रोहिणी जाने के लिए कैब बुक की। चालक रतिराम को चाकू दिखाकर वे उसकी स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने 19 फरवरी की रात कश्मीरी गेट इलाके से भी एक स्विफ्ट कार लूट ली। इसके बाद निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज और फोन लोकेशन की पड़ताल की। दिल्ली व सोनीपत में दबिश के बाद पुलिस ने हरिद्वार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई एक कैब मिल गई। इनकी निशानदेही पर एक अन्य कैब और दो मोबाइल बरामद कर लिए गए। पूछताछ में यशवंत खत्री ने बताया कि वह रोहिणी इलाके में रहता है। लूटपाट में प्रशांत विहार थाना पुलिस उसे पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द रुपये कमाने के लिए वह लूटपाट करता है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि यशवंत सोनीपत कोर्ट में कानूनी कागजात तैयार करता था। उसने ऐप के जरिए कैब बुक कर लूटपाट की योजना बनाई और सहयोगियों के साथ वारदात करने लगा। वह पहले चालक का मोबाइल फोन लूटता था। 13 फरवरी को यशवंत ने खुद को वकील बताकर एक महिला को कानूनी सलाह देने के बहाने बुलाकर लूट लिया। महिला का पति से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed