फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Long line to purchase onion

22 रुपये प्रति किलो प्याज खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन

Wed, 25 Sep 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Long line to purchase onion
दिल्ली के किसान भवन में रियायती दर पर प्याज खरीदने ने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ ने मंगलवार से 22 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू कर दिया है। यहां प्याज खरीदने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने भी दिल्ली सरकार से बफर स्टॉक से प्याज लेकर उसे नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के जरिये 23.90 रुपये किलो के भाव पर बेचने को कहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जल्द ही दिल्ली सरकार आसमान छूती प्याज की कीमत से लोगों को राहत देगी। सरकार प्याज खरीद रही है। प्याज की बिक्री जल्द शुरू की जाएगी। दिल्ली सचिवालय में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अन्य स्टेक होल्डर के साथ एक बैठक भी हुई। खाद्य व आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन, फूड व सिविल सप्लाई विभाग के कमिश्नर, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन, एग्रो प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सस्ते दर पर प्याज बेचने पर चर्चा हुई। हुसैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से पांच ट्रक प्याज कम कीमत पर देने की अपील की है। शनिवार से दिल्ली सरकार 23.90 रुपये प्रति किलो की दर प्याज की बिक्री शुरू करेगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि 390 फेयर प्राइस शॉप व 80 मोबाइल वैन से प्याज की बिक्री करेगी। विजय देव को प्राइस स्टेबिलाजेशन फंड मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed