फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lions of Gujarat will roar in Delhi zoo

दिल्ली के चिड़ियाघर में दहाड़ेंगे गुजरात के शेर

Wed, 28 Jul 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Jul 2021 06:03 AM IST
सार

  • एक शेर और दो शेरनी को लाने की मिली मंजूरी

विज्ञापन
Lions of Gujarat will roar in Delhi zoo
शेर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली चिड़ियाघर में जल्द ही गुजरात के तीन शेरों की दहाड़ सुनने को मिलेगी। तीनों को पशु विनियम के तहत प्रजनन के उद्देश्य से दिल्ली लाया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण(सीजेडए) ने मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे के मुताबिक, सीजेडए ने गुजरात के केवड़िया और सक्करबाग से एक शेर और दो शेरनी लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बदले में दिल्ली की ओर से दो दरियाई घोड़े दिए जाएंगे। इसके अलावा नागपुर में गोरेवाड़ा चिड़ियाघर के साथ एक और पशु विनिमय पर काम चल रहा है। इसके तहत दिल्ली को दो बाघ और मिलेंगे। साथ ही दिल्ली को नागपुर से स्लॉथ बियर की एक जोड़ी भी मिलेगी। 
विज्ञापन


पांडे के मुताबिक, चेन्नई स्थित अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क दिल्ली को नर बाघ उपलब्ध कराएगा। इससे पहले बंगाल की एक बाघिन को पिछले साल नवंबर में प्रजनन के लिए कानपुर से लाया गया था। वर्तमान में दिल्ली चिड़ियाघर में पांच सफेद बाघ हैं जिनमें तीन नर और दो मादा हैं। इसके अलावा एक-एक जोड़ी बंगाल टाइगर और शेर की है। सात वर्षीय शेर की मई में लंबी बीमारी के बाद मौत भी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे ने कहा कि स्टार कछुआ, जंगली कुत्ते और इगुआना सहित पांच प्रजातियों को विशाखापत्तनम चिड़ियाघर से लाया जाएगा। दिल्ली को करीब चार महीने पहले चंडीगढ़ के छतबीर चिड़ियाघर से एक शुतुरमुर्ग मिला था। कोविड महामारी के कारण तब से कोई पशु विनिमय कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली चिड़ियाघर अब एक अगस्त को फिर से खुलने जा रहा है। इस समय चिड़ियाघर में 94 प्रजातियां और 1,162 जानवर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed