फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Learned to cheat, watching video on YouTube

यू-ट्यूब पर वीडियो देख सीखा था ठगी करना, धरा

Fri, 02 Apr 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Learned to cheat, watching video on YouTube
नई दिल्ली। गोविंदपुरी में रहने वाले एक युवक को ‘जामताड़ा’ वेब सीरीज देखकर ठगी करने का आइडिया आया। इसके बाद उसने यू-ट्यूब पर ठगी करने के तरीके सीखे। वह विदेश से ड्राई फ्रूट्स मंगाकर सस्ते में बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने लगा। आरोपी पंकज जिंदल ने छह से ज्यादा लोगों से कई लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन वह एक गलती कर गया कि उसने बैंक खाता अपनी असली आईडी से खुलवा लिया। इसके जरिये सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सफदरजंग एन्क्लेव निवासी महिला व्यवसायी सुरिंदर कौर ने सफदरजंग एन्क्लेव थाने में ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उसने फेसबुक पर एक बिजनेस पेज देखा था, जहां दुबई से ड्राई फ्रूट्स मंगाकर सस्ते में देने का बात कही गई थी। महिला ने वहां दिए गए मोबाइल पर संपर्क कर काजू खरीदने की बात कही। आरोपी ने कोरियर के जरिये काजू के लिए दुबई ऑर्डर भेजने की फर्जी स्लिप महिला को भेज दी और एडवांस में 25 फीसदी रकम मांगी। महिला ने आरोपी के खाते में दो लाख 80 हजार रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम को पता चला कि आरोपी ने फेसबुक पेज फर्जी नाम अभिनव शुक्ला के नाम से बनाया हुआ है और पेज में दिया गया मोबाइल नंबर भी फर्जी आईडी से लिया हुआ है। जांच में ये भी पता लगा कि आरोपी ने बैंक खाता असली आईडी से खुलवाया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी पंकज जिंदल गोविंदपुरी की गली नंबर-5 स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर बनाया फर्जी बिजनेस पेज
आरोपी पंकज जिंदल ने पूछताछ में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद उसने जामताड़ा वेब सीरीज देखी, जिसके बाद ठगी करने की बात उसके मन में आई। यू-ट्यूब पर वीडियो देख उसने ठगी करना सीखा। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी नाम अभिनव शुक्ल के नाम से फर्जी बिजनेस पेज बनाया। उस पर लोगों को लालच दिया कि वह दुबई से ड्राई फ्रूट्स मंगाकर सस्ते में बेचता है। इस पर एक मोबाइल नंबर दिया। कुछ लोगों से ठगी करने के बाद फेजबुक से पेज को हटा देता था और मोबाइल नंबर बंद कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed