फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   laser show will start from today

दिल्ली में आज से चार दिन के लिए शुरू होगा लेजर शो, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
laser show will start from today
तैयारियों का मुआयना करते उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार की ओर से कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहे चार दिवसीय लेजर शो से प्रभावित कारोबारियों ने शुक्रवार को उप राज्यपाल से मुलाकात की। कारोबारियों ने शो में आने वाले दर्शकों की भारी तादाद के मद्देनजर पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शो के लिए सेंट्रल पार्क में प्रवेश करने वालों की संख्या निर्धारित करने का भी सुझाव दिया है।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस स्थित सेंटल पार्क में शनिवार से चार दिवसीय लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शाम छह से रात 10 बजे तक इनर सर्कल में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। इस दौरान पार्किंग एरिया में फूड स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कारोबारियों ने भारी भीड़ की वजह से पॉकेटमारी, छेड़छाड़ और स्नैचिंग की आशंका जताते हुए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने का पुलिस से आग्रह किया है।

कारोबारियों ने राजधानी में आतंकी खतरे की आशंका के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुलिस को पत्र लिखकर आगाह किया ताकि भारी भीड़ की आड़ में अप्रिय घटना को अंजाम देने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 एक हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

दिल्ली सरकार के कनॉट प्लेस में शनिवार से होने वाले लेजर शो की सुरक्षा की कमान दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के एक हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था दो शिफ्टों में की गई है। सुबह के समय पुलिसकर्मी कम होंगे, जबकि शाम के समय ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शाम को ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। हालांकि आतंकी हमले के इनपुट के बीच लेजर शो की सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती होगी। इनर सर्किल शाम चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। लेजर शो के चलते कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में 26 से लेकर 29 अक्तूबर तक ज्यादा ट्रैफिक रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे 26 अक्तूबर से लेकर अगले चार दिन तक कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में आने से बचें। 

नई दिल्ली जिले के पुलिस आयुक्त डा. ईश सिंघल ने बताया कि करीब सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तीन कंपनियां तैनात की जाएंगी। सभी को चेकिंग के बाद ही कार्यक्रम में जाने दिया जाएगा।

नई दिल्ली जिले के एक अफसर ने बताया कि लेजर शो की सुरक्षा व्यवस्था दो शिफ्टों में होगी। पहले शिफ्ट में पुलिसकर्मी सुबह नौ बजे से चार बजे तक तैनात किए जाएंगे। इसमें स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल की एक कंपनी और एक महिला प्लाटून की तैनाती की जाएगी। 

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोग जनपथ से इनर सर्किल जा सकते हैं और  पालिका व एफ-ब्लाक की पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं। यहां से बाबा खड़क सिंह मार्ग से बाहर निकल सकते हैं। लोग स्टेट रोड एंट्री से प्रवेश कर सी-ब्लाक की पार्किंग में भी वाहन पार्क कर सकते हैं।

यहां से मिंटो रोड की साइड से बाहर निकल सकते हैं। हल्दीराम साइड से इनर सर्किल के लिए प्रवेश कर सकते हैं और डी व ई-ब्लाक की पार्किंग तक जा सकते हैं। डी ब्लाक की पार्किंग से मिंटो रोड साइड और ई-ब्लाक की पार्किंग से बाराखंभा साइड से निकल सकते हैं। इसके अलावा डीएलएफ व बाबा खड़क सिंह मार्ग पर दो नई पार्किंग बनाई गई हैं। इनर सर्किल से आउटर सर्किल पर जाने के लिए पंचकुईया मार्ग बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed