{"_id":"624637b2761024141a10863f","slug":"lane-driving-in-delhi-from-today-10-thousand-fine-for-breaking-the-rules-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राजधानी में लेन ड्राइविंग आज से, पहली बार नियम तोड़ने पर 10 हजार का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राजधानी में लेन ड्राइविंग आज से, पहली बार नियम तोड़ने पर 10 हजार का जुर्माना
Fri, 01 Apr 2022 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:52 AM IST
सार
नए नियम की अनुपालना और इसकी देखरेख के लिए 50 टीमें रहेंगी मुस्तैद। फिलहाल 15 दिन के लिए इस श्रेणी के वाहनों पर यह नियम अनिवार्य होगा। इसके बाद सभी प्रकार के वाहनों पर यह नियम लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में शुक्रवार से बसों और माल ढुलाई करने वाले वाहनों को तयशुदा लेन में चलना होगा। फिलहाल 15 दिन के लिए इस श्रेणी के वाहनों पर यह नियम अनिवार्य होगा। इसके बाद सभी प्रकार के वाहनों पर यह नियम लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीटीसी और क्लस्टर बसें स्टॉप पर बनाए गए बॉक्स के अंदर ही रुकेंगी। नियमों की अनदेखी करने पर बस चालकों पर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग की इंफोर्समेंट टीम, डीटीसी और क्लस्टर व ट्रैफिक पुलिस की 50 टीमें लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर रहेंगी।
विज्ञापन
पहले चरण में बसों को खास तवज्जो दी जाएगी, ताकि लेन में चलने से वाहनों की आवाजाही को सुलभ बनाया जा सके। हालांकि, लेन ड्राइविंग पर लागू होने वाली सख्ती के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, बसों की सहूलियत के लिए लेन और बॉक्स बनाए गए हैं। निर्धारित लेन में ही उन्हें चलना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान अगर बसों के लिए तय लेन में कोई दूसरा वाहन खड़ा किया जाता है तो उसे क्रेन से खींचकर ले जाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि लेन ड्राइविंग के लागू होने में सहयोग करें। बसों के लिए नियत लेन को छोड़कर चलें, ताकि ट्रैफिक प्रबंधन में दिक्कत न आए। परिवहन विभाग की ओर से पहले ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दे दी है।
पहली बार नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। बार-बार नियमों को तोड़ने वालों के लाइसेंस और परमिट रद्द करने सहित उन पर मामला भी दर्ज किया जा सकता है। बसों के लिए दिल्ली की सभी सड़कों पर पहले चरण में इसे लागू किया जा रहा है।