{"_id":"6070b56c8ebc3e8d1a1547c7","slug":"landlord-was-murdered-for-mistreatment-with-wife-and-brother-ashram-news-noi57626971","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-भाई से बदसलूकी पर की थी मकान मालिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-भाई से बदसलूकी पर की थी मकान मालिक की हत्या
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी में कमल विहार निवासी सोनू (32) की हत्या उसके किराएदार रविंद्र ने पीछा करके की थी। सोनू उसकी पत्नी और भाई से बदसलूकी करके भागा था। पुलिस ने रविंद्र को यूपी में अलीगढ़ के गांव रामपुर से गिरफ्तार किया है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 5 अप्रैल की सुबह बाबा कॉलोनी पुस्ता रोड बायो डायवर्सिटी पार्क के पास झाड़ियों में सोनू का शव मिला था। उसके पास से कुछ रुपये मिले थे। परिजनों ने बताया कि सोनू अपनी स्कूटी लेकर निकला था। स्कूटी बाबा कॉलोनी में एक जगह पार्क मिली। आसपास के करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद सोनू का किराएदार रविंद्र स्कूटी ले जाते दिखा। रविंद्र को तलाशा गया तो वह पत्नी और भाई के साथ गायब मिला। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम ने उसे अलीगढ़ में दबिश देकर दबोच लिया।
पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि 4 अप्रैल की रात दो बजे सोनू उसके पास शराब मांगने आया था। कुछ देर बाद वह लौटा और उसकी पत्नी और भाई राहुल के साथ बदसलूकी करने लगा। कहासुनी होने पर वह भाग गया। रविंद्र ने पीछा किया और रामघाट के पास ईंट-पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। रविंद्र वर्ष 2010 में काम की तलाश में दिल्ली आया था और मजदूरी करता था। रविंद्र पर इससे पूर्व एक्सीडेंट का एक मामला है। सोनू पर आबकारी अधिनियम के दो मामले दर्ज थे।