{"_id":"691b43a8c23f175492064d16","slug":"lakhs-of-rupees-defrauded-in-the-name-of-investment-two-arrested-one-banned-ashram-news-c-340-1-del1011-112830-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो दबोचे, एक पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो दबोचे, एक पाबंद
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने की कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी जालसाजों के लिए मुहैया करते थे म्यूल बैंक खाते
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो जालसाजों लक्ष्मी नगर निवासी अमूल्य शर्मा और गरवित शर्मा को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी सुझल सभरवाल को पाबंद किया है। आरोपियों ने महिला से 3.38 लाख रुपए की ठगी की थी। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि परमानंद निवासी एकता सचदेवा ने साइबर सेल में 3.38 लाख की ठगी की शिकायत की। आरोपियों के बैंक खातों की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी म्यूल खातों का उपयोग कर ठगी की रकम प्राप्त करते थे और एटीएम के जरिए नकदी निकाल लेते थे। पुलिस ने खातों से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए म्यूल खाता का संचालन करने वाले आरोपी अमूल्य शर्मा की पहचान की। पता चला कि वह करीब 50 म्यूल खातों का ऑपरेटर और हैंडलर है। उसके खाते पैन इंडिया साइबर फ्रॉड मामलों में शामिल पाया गया। साथ ही पता चला कि रकम का इस्तेमाल क्रिप्टो करेंसी खरीदने में किया जा रहा था। तकनीकी निगरानी कर पुलिस ने लक्ष्मी नगर से तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी जालसाजों के संगठित नेटवर्क से जुड़े हुए थे, जो शेयर मार्केट निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी करता था। बैंक खातों के एवज में इन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमूल्य शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन से स्नातक और डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कर रखा है। वहीं गरवित शर्मा और सुझल सभरवाल 12वीं पास है।