लाजपत नगर अग्निकांड: मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, क्राइम और फॉरेंसिक टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण
आग लगने की घटना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम भी रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट इलाके में शनिवार को केएफसी के पास कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम भी रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी।
#UPDATE Lajpat Nagar, Delhi fire incident: Crime Team and Forensic Team have been called, they will inspect the spot. A case under IPC Sec 285 (Negligent conduct with respect to fire or combustible matter) is being registered and investigation will be done.
— ANI (@ANI) June 13, 2021
मालूम हो कि लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट इलाके में लगी आग में शनिवार पांच शोरूम जलकर राख हो गए। इस घटना में शोरूमों के अंदर रखा करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया था।
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया था कि सेंट्रल मार्केट के एक शोरूम से आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह करीब 10:20 बजे पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया था कि जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो चार शोरूम में आग लगी थी और बाद में आग पांचवीं दुकान में भी लग गई। आग तड़के किसी एक दुकान में लगी होगी और बाद में यह आसपास की दुकानों में फैलती चली गई। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को और फैलने से रोक लिया।
गर्ग ने बताया था कि दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को आवासीय इलाके में फैलने से रोक लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां और 100 से भी अधिक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे।