फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kumar Vishwas claims: Kejriwal had said I will become the CM of Punjab or the first PM of independent nation Khalistan

पंजाब की सियासत: कुमार विश्वास का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कहा- वे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं

Wed, 16 Feb 2022 01:51 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

कुमार विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।

विज्ञापन
Kumar Vishwas claims: Kejriwal had said I will become the CM of Punjab or the first PM of independent nation Khalistan
गीतकार कुमार विश्वास - फोटो : ANI

विस्तार

देश के चर्चित कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया था ये फॉर्मूला

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed