फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Krishna Pahalwan gang gangster and state level kabaddi player Sunil Dahiya arrested

दि्लली: कृष्ण पहलवान गिरोह का गैंगस्टर और राज्यस्तरीय कब्बडी खिलाड़ी सुनील दहिया गिरफ्तार, घर में घुसकर मारी थी गोली

Fri, 23 Jul 2021 10:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 10:04 PM IST
सार

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार कृष्ण पहलवान गिरोह की हेमंत व जग्गू गिरोह से रंचिश चल रही है। हेमंत इस समय जेल में है। इस रंजिश में दोनों ही पार्टियों के खिलाफ काफी एफआईआर दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन
Krishna Pahalwan gang gangster and state level kabaddi player Sunil Dahiya arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने कृष्ण पहलवान गिरोह के गैंगस्टर सुनील दहिया को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस बाबा हरिदास नगर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने विरोधी गिरोह के सदस्य को गोली मार दी थी। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी राज्य स्तर का कब्बडी खिलाड़ी रहा है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार कृष्ण पहलवान गिरोह की हेमंत व जग्गू गिरोह से रंचिश चल रही है। हेमंत इस समय जेल में है। इस रंजिश में दोनों ही पार्टियों के खिलाफ काफी एफआईआर दर्ज हुई हैं। विकास नगर, उत्तम नगर निवासी सुनील दहिया (32) कृष्ण पहलवान गिरोह का सदस्य है। सुनील दहिया ने अपने साथियों के साथ हेमंत गिरोह के सदस्य अमित को 12 जनवरी, 21 को गोली मार दी थी। 
विज्ञापन


बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। सुनील के साथी राजेश व जयभगवान को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सुनील व उसका साला कृष्ण फरार था। एसआई दीपक पांडेय को 22 जुलाई को सूचना मिली थी कि सुनील दहिया नजफगढ़ एरिया में आएगा। एसआई दीपक पाडेय व एएसआई प्रदीप की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सुनील दहिया कबड्डी खिलाडी व कोच रहा है। उसने भारत माता नाम से जाफरपुर में खुद का कब्बडी कोचिंग सेंटर चलाता है। उसके पिता डीडीए से एक चपरासी के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उसके चाचा जय भगवान पेशे से एक ठेकेदार हैं और नवादा और नजफगढ़, दिल्ली के क्षेत्र में काम करते हैं। वह अपने चाचा जय भगवान के माध्यम से कृष्ण पहलवान से मिला और बाद में उसके गिरोह में शामिल हो गया।

 

दोनों गिरोह की पुरानी रंजिश चल रही है
हेमंत से कृष्ण पहलवान की पुरानी रंजिश है, उसका अपना है नजफगढ़ इलाके में सक्रिय गिरोह है। उनकी प्रतिद्वंद्विता के परिणामस्वरूप दिल्ली और एनसीआर में हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले सामने आए। हेमंत फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। वारदात वाले दिन 11.01.2021, वह अपने चाचा जयभगवान के साथ दोस्त रहेश के घर मौजूद था। अमित शौकिन संपत्ति के सौदे के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आया था। हालांकि, उनके अपने-अपने गिरोह से जुड़े होने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। अमित के हेमंत गैंग के काफी करीबी होने के कारण यह बहस ज्यादा हो गई। दोस्त की कार में सवार होकर अमित भागने में सफल रहा।

घर में जाकर मारी थी गोली
अमित के चले जाने के बाद, उन्होंने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। सुनील दहिया साथियों के साथ गांव दिचाऊ कलां सुनील के घर पहुंच गए और उसे घर और उसे बाहर बुलाया। उन्होंने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति ऑल्टो कारों में मौके से निकलने से पहले अमित और उसके चचेरे भाई अंकुश को गोली मारकर घायल कर दिया। अमित के दाहिने हाथ में, जबकि अंकुश के सीने में गोली लगी। अमित शौकीन की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अमित ने खुलासा किया कि उसने पिस्टल दाबोडा गुरुग्राम हरियाणा निवासी दिनेश से खरीदी थी। कृष्ण अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed