फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kolhapur Road Market and Inner circle market of Delhi closed due to violation of Covid 19 rules

दिल्ली : आज कमला नगर का कोल्हापुर रोड और बड़ा गोल चक्कर बाजार बंद, कोविड नियमों का हो रहा था उल्लंघन

Wed, 21 Jul 2021 04:16 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 21 Jul 2021 04:16 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली जिला प्रशासन ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कदम उठाया है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भड़ को नियंत्रित कर पाए।

विज्ञापन
kolhapur Road Market and Inner circle market of Delhi closed due to violation of Covid 19 rules
कोरोना के बावजूद बाजारों में लगी भीड़

विस्तार

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कमला नगर के दो बाजारों को बुधवार रात आठ बजे तक बंद करा दिया गया है। इनमें बड़े गोल चक्कर बाजार और कोल्हापुर रोड बाजार शामिल है। इन बाजारों में 200 दुकानें हैं।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली जिला प्रशासन ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कदम उठाया है। जिला प्रशासन कि ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाजार के इन दोनों हिस्सों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भड़ को नियंत्रित कर पाए। बाजार में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकाने खुली रहेंगी।

व्यापारियों ने किया विरोध
बाजारों को बंद करने का व्यापारियों ने विरोध किया है। कमला नगर, जवाहर नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश सामंबर ने कहा रेहड़ी पटरी वालों के कारण बाजार में अतिक्रमण होता है। इसकी व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी निगम और पुलिस की है। रेहड़ी पटरी वालों से दुकानदारों को परेशानी होती है और भीड़ भी बढ़ती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

बुधवार से खुल जाएगा सरोजनी नगर मार्केट
कोविड नियमों के उल्लंघन पर शनिवार को सरोजनी नगर मार्केट का एक्सपोर्ट बाजार बंद करा दिया गया है। इसके विरोध में अन्य व्यापारियों ने भी मंगलवार को हड़ताल की और पूरे दिन सभी दुकानों को बंद रखा। हालांकि, अब दुकानदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है।


सरोजनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि जिला प्रशासन से बाजार खोलने के विषय में बात हुई थी। व्यापारियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि बाजार में सभी नियमों का पालन किया जाएगा। बुधवार से पूरा बाजार खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed