फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Knife attack for refusing to give lift

लिफ्ट देने से मना करने पर चाकू से हमला

Fri, 09 Jul 2021 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Knife attack for refusing to give lift
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में लिफ्ट देने से मना करने पर एक शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी साथी की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चिल्ला गांव निवासी शोभा राम पेशे से कारोबारी है। बृहस्पतिवार रात वह बाइक से स्टार सिटी मॉल के पास से घर जा रहा था। तभी सर्विस रोड पर एक युवक ने उन्हें रोका और अशोक नगर तक लिफ्ट देने के लिए कहा। पीड़ित ने लिफ्ट देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक ने चाकू से हमला कर पीड़ित को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी साथी की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed