{"_id":"60d05f291700a36aaf078747","slug":"kisan-andolan-update-representatives-to-meet-governors-of-states-says-rakesh-tikait","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का एलान- सरकार नहीं सुन रही तो हम राज्यपाल के माध्यम से कहेंगे अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का एलान- सरकार नहीं सुन रही तो हम राज्यपाल के माध्यम से कहेंगे अपनी बात
Mon, 21 Jun 2021 03:13 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:13 PM IST
सार
किसान आंदोलन को शुरू हुए काफी समय बीता चुका है लेकिन अबतक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तो राज्यपाल और राष्ट्रपति बड़े होते हैं। हम राज्यपाल के माध्यम से अपनी बात कहेंगे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : ANI
विस्तार
कृषि कानूनों के खिलाफ छह महीने से भी अधिक समय से चल रहे आंदोलन को किसान खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को एक नई घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि अगर सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तो राज्यपाल और राष्ट्रपति बड़े होते हैं। हम राज्यपाल के माध्यम से अपनी बात कहेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को किसान आंदोलन के कुछ प्रतिनिधि हर राज्य में राज्यपाल या उपराज्यपाल के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें अपनी मांगों की जानकारी देते हुए ज्ञापन देंगे और उनसे मिलेंगे। चूंकि कोरोना महामारी का समय है इसलिए हर राज्य में केवल पांच-छह लोग ही राज्यपाल या उपराज्यपाल के पास जाएंगे।
26 तारीख को लोग हर राज्य में राज्यपाल या उपराज्यपाल के यहां जाएंगे। उनको ज्ञापन देंगे और मिलेंगे। करोना है तो 5-6 लोग जाएंगे। अगर सरकार नहीं सुन रही है तो राज्यपाल और राष्ट्रपति बड़े होते हैं। हम राज्यपाल के माध्यम से अपनी बात कहेंगे: किसान नेता राकेश टिकैत pic.twitter.com/TXTAZbSbjZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2021