Farmers Protest Delhi LIVE: लाल किला हिंसा में एफआईआर, पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्का का नाम शामिल
कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में कड़ी सुरक्षा है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से ईस्टर्न रेंज में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं, आज भी दिल्ली में कई रास्ते बंद हैं। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि बड़ी तादाद में किसान संसद मार्च नहीं करेंगे। चुनिंदा प्रतिनिधि अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर पैदल मार्च करते हुए संसद तक जाएंगे। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
लाइव अपडेट
एफआईआर में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्का सदाना का नाम शामिल
गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्का सदाना का नाम भी शामिल है। बकौल दिल्ली पुलिस दीप घटनाक्रम में शामिल था।यही नहीं, क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल सिंह को दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने एक पत्र लिखकर यह स्पष्ट करने को कहा है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान समझौता तोड़ने को लेकर क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने किसान नेता से तीन दिन में जवाब मांगा है। पुलिस ने संगठन के उन लोगों के नाम भी मांगे हैं जो हिंसक गतिविधियों में लिप्त थे।
गाजीपुर प्रशासन ने काटी बिजली
सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं कल तक निलंबित रहेंगी
हरियाणा सरकार ने 28 जनवरी शाम 5 बजे तक सोनीपत, पलवल, और झज्जर जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित रहेंगी।28 जनवरी शाम 5 बजे तक सोनीपत, पलवल, और झज्जर जिलों में इंटरनेट और SMS सेवाएं निलंबित रहेंगी: हरियाणा सरकार https://t.co/UGggRWcg1x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
जो देशद्रोही होता है, वही किसानों को देशद्रोही बोलते हैंः हन्नान मोल्लाह
किसान आंदोलन को पहले दिन से ही बदनाम करना शुरू किया गया। 70 करोड़ किसान जो मेहनत कर देश को अन्न देता है वह देशद्रोही है, इस तरह देशद्रोही बोलने की हिम्मत किसकी होती है, जो देशद्रोही होता है, वही किसानों को देशद्रोही बोलते हैं: अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह pic.twitter.com/BFyi6i6AHC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुईः टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुई। अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार रहा है। कोई लाल किले पर पहुंच जाए और पुलिस की एक गोली भी न चले। यह किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी। किसान आंदोलन जारी रहेगा।कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुई। अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन ज़िम्मेदार रहा है। कोई लाल किले पर पहुंच जाए और पुलिस की एक गोली भी न चले। यह किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी। किसान आंदोलन जारी रहेगा: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन pic.twitter.com/TjwRgpsfdZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
भारतीय किसान यूनियन ने चिल्ला बॉर्डर से अपना आंदोलन को खत्म कर दिया है
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने चिल्ला बॉर्डर से अपना कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को खत्म कर दिया है। जो ट्रैफिक यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण बाधित हो रखा था, अब हम उसे सुचारू रूप से चलाने का प्रयास कर रहे हैं: एडीसीपी, रणविजय सिंह, नोएडा, उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने चिल्ला बॉर्डर से अपना कृषि क़ानूनों के खिलाफ आंदोलन को खत्म कर दिया है। जो ट्रैफिक यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण बाधित हो रखा था, अब हम उसे सुचारू रूप से चलाने का प्रयास कर रहे हैं: ADCP, रणविजय सिंह, नोएडा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/VefwqYtCLc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाल धरना खत्म कराने और पुलिस कमिश्नर को हटाने की अपील की
दिल्ली में कल हुई हिंसा के बाद आज दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे लोगों को हटाने, सड़के और सार्वजनिक स्थान खाली कराने, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को पद से हटाने, लाल किले पर जो पुलिस वाले अपनी ड्यूटी सही से नहीं निभा सके उन्हें हटाने की अपील की गई है।Petition moved in Delhi HC seeking to remove 'people squatting under the garb of Kisan agitation' & clear all the roads & public places, to remove Delhi Police Commissioner & punish police officers who failed to discharge their duty relating to Red Fort incident on Republic Day.
— ANI (@ANI) January 27, 2021
शाम 7.30 बजे होगी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली पुलिस आज शाम 7.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा की जानकारी देगी। पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम चार बजे होनी थी लेकिन अब पुलिस ने जानकारी दी है कि शाम 7.30 बजे प्रेस वार्ता होगी।मेधा पाटकर पर भी दर्ज एफआईआर
जिन किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है उनमें मेधा पाटकर, बूटा सिंह का भी नाम है, इन्हें 26 जनवरी की हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एफआईआर में इन पर सहमत रास्तों पर न जाने, समय का ध्यान न रखने रिपब्लिक डे परेड में व्यवधान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।37 farmer leaders incl Medha Patkar, Buta Singh, Yogendra Yadav held responsible for yesterday's violence, in one of the FIRs by Delhi Police. FIR states that acts like not following mutually agreed route & timing of farmers' rally to disrupt R-Day parade were done: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 27, 2021
This is the decision of Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan & not of AIKSCC (All India Kisan Sangharsh Coordination Committee). This is the decision of VM Singh, Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan & all office bearers: VM Singh, National Convener of Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan pic.twitter.com/dTtW45ZMXL
— ANI (@ANI) January 27, 2021