फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal sought support by conducting roadshow, appealed to make Durgesh win in Rajendra Nagar

Delhi Assembly By elections : केजरीवाल ने रोड शो कर मांगा समर्थन, राजेंद्र नगर में दुर्गेश को जिताने की अपील

Sat, 18 Jun 2022 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 04:32 AM IST
सार

उन्होंने आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में शुक्रवार को बारिश के बीच संत नगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से एक बार फिर प्यार, विश्वास और समर्थन मांगा। साथ ही भाजपा पर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
Kejriwal sought support by conducting roadshow, appealed to make Durgesh win in Rajendra Nagar
केजरीवाल का रोड शो... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में कूद पड़े हैं। उन्होंने आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में शुक्रवार को बारिश के बीच संत नगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से एक बार फिर प्यार, विश्वास और समर्थन मांगा। साथ ही भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भाजपा के चक्कर में मत पड़ना, उनको लड़ाई-झगड़ा करने के अलावा कुछ नहीं आता है। लिहाजा काम करने वाला विधायक चाहिए, तो आप को वोट दे देना और लड़ाई-झगड़ा करने वाला विधायक चाहिए तो भाजपा को वोट दे देना।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और अरविंद केजरीवाल को अपने बीच पाकर लोग बहुत उत्साहित दिखे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग छतों, बालकनी और सड़क के दोनों तरफ जमा थे। लोग हाथ लहरा कर उनका अभिवादन कर रहे थे और अरविंद केजरीवाल ने भी हाथ लहरा कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने दो साल पहले विधानसभा चुनाव में दिए गए समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं उन्होंने दिल्ली में किए गए कार्यों की चर्चा करके देश विदेश के लोगों की राय के बारे में लोगों को अवगत कराया और लोगों से एक बार फिर प्यार, विश्वास और समर्थन देने की अपील की। उन्होंने इस बार पहले से दोगुने मतों के अंतर से जिताने का आग्रह किया।

कांग्रेस पूर्वांचल प्रकोष्ठ के नेता आप में शामिल 

राजेंद्र नगर क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के नेता सत्येंद्र नारायण सिंह व उनके अन्य साथी शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप नेता एवं सांसद संजय सिंह ने उनको टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आप की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से नहीं, बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग पार्टियों के नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर क्षेत्र के कांग्रेस नेता सत्येंद्र नारायण सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। उनके साथ परमेश्वर यादव, चंदन मिश्रा, संजय मिश्रा, मनोज, मुरलीधर, अनिल सिंह आदि ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। ब्यूरो

आप प्रवक्ता की शिकायत

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा व आप नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप  के बाद अब एक-दूसरे की शिकायत करने का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आप के खिलाफ शिकायत दी। भाजपा का आरोप है कि आप प्रवक्ता ने भाजपा उम्मीदवार को पाकिस्तानी करार दिया है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक प्रवक्ता ने एक निजी टीवी शो में राजेंद्र नगर क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया को पाकिस्तानी कहा है। 

मीनाक्षी लेखी ने भाटिया के लिए वोट मांगे

राजेंद्र नगर क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को इलाके की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने शुक्रवार को राजेंद्र नगर तिकोना पार्क में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने एक पार्षद के रूप में राजेश भाटिया का सेवा कार्य देखा है और इस उपचुनाव में यह उनका वही सेवा कार्य उनकी जीत की बुनियाद बनेगा। 



वह लगातार इलाके में सभाएं कर रही है और इस चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आई हुई है। दूसरी ओर नारायणा में एक जनसभा में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि देश के समग्र विकास के लिए भाजपा का साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed