फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kejriwal ji tearing up hoarding posters will not hide water board scam said bjp leader Harsh Malhotra

जल बोर्ड में कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा की पदयात्रा

Tue, 02 Feb 2021 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal ji tearing up hoarding posters will not hide water board scam said bjp leader Harsh Malhotra
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : amar ujala

जल बोर्ड में हुए 26 हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। भाजपा के जिला कार्यालय करोल बाग से इंद्रपुरी होते हुए टोडापुर तक निकाली गई इस पदयात्रा का उद्देश्य दिल्ली की जनता को भ्रष्टाचार से अवगत कराना था। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा घोटाले को उजागर करने वाले पोस्ट और होर्डिंग्स फड़वा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जल बोर्ड का घोटाला खुलने से सरकार और राघव चड्ढा घबरा गए हैं। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से दिल्ली भाजपा की ओर से लगाए गए घोटाले वाले होर्डिंग्स व पोस्टर फड़वाने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के खिलाफ जनता सड़कों पर है। आप विधायक टैंकर घोटाले, पाइपलाइन घोटाले और सीवरेज घोटाले में लगे हैं।
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को चुनौती दी कि भाजपा का आरोप गलत है तो सामने आकर हिसाब दें। आखिर जल बोर्ड में हुए 26 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का जिम्मेदार कौन है? ईमानदार जनता सरकार को बड़ी मात्रा में टैक्स दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए देती है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने खास नेताओं के साथ मिलकर जेबें भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन इन 26 हजार करोड़ रुपये का हिसाब मिलने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed