{"_id":"6043b7f8f3e9b828d4175173","slug":"karkardooma-court-lady-advocate-fake-porn-video-uploaded-and-made-viral-complaint-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाला, सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाला, सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा वायरल
Sat, 06 Mar 2021 10:42 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:42 PM IST
सार
-सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा वायरल, महिला वकील ने आत्महत्या करने की बात कर पुलिस से की शिकायत, मामला दर्ज।-
-महिला वकील का आरोप: बार एसोसिएशन के चुनाव लड़ने की कर रही थी तैयारी, विरोधी गुट ने बदनाम करने के लिए रची साजिश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़कड़डूमा कोर्ट की एक महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वीडियो सभी कोर्ट के ग्रुप के अलावा पोर्न साइट पर भी डाल दिया गया। साथी वकीलों ने पीड़िता को जब इसकी जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
महिला वकील ने अपनी शिकायत में लिखा है कि इस हरकत के बाद उसका आत्महत्या करने का मन कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने फौरन इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि किसी शरारती ने पोर्न वीडियो पर महिला वकील का चेहरा लगाकर उसको एडिट कर आगे भेजा है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय महिला वकील वर्ष 2006 से कड़कड़डूमा कोर्ट में वकालत कर रही हैं। कोर्ट की ओर से उन्हें एक चेंबर भी मिला हुआ है। कुछ समय पूर्व में बार एसोसिएशन में रही हैं। फिलहाल वर्ष 2021 के लिए वह दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके साथी वकीलों ने उनके अश्लील वीडियो की जानकारी दी। पीड़िता ने पता किया तो उनको बाकी साथियों ने बताया कि वीडियो को सभी कोर्ट के ग्रुप पर भेजा गया है। इसके अलावा एक नामी पोर्न साइट पर भी फोटो को अपलोड कर दिया गया है। पीड़िता को उनके एक साथी वकील ने वीडियो पैन ड्राइव में डालकर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने चार मार्च को फर्श बाजार थाने में शिकायत दी। शिकायत की कॉपी के साथ पोर्न वीडियो भी दी गई। पुलिस ने फौरन महिला वकील की शिकायत पर आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने कुछ वकीलों को नामजद कर उन पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। महिला वकील का कहना है कि विरोधी लोग नहीं चाहते कि वह दोबारा से बार एसोसिएशन का चुनाव लड़े।