फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kamar jahan tying rakhi to PM Modi for the last 26 years

राखी विशेषः पिछले 26 साल से भाई-बहन के रिश्ते को सींच रही कमर जहां, पीएम मोदी के लिए बनाई है खास राखी

Thu, 19 Aug 2021 03:22 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अजय सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

राखी का त्योहार नजदीक है। बहनें भाइयों की कलाई सजाने की तैयारी में जुटी हैं, लेकिन एक बहन वो भी हैं, जो सीमा पार बैठी है और अपने भाई को राखी बांधने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान निवासी कमर जहां की, जो नफरत की दीवारों को लांघ कर भाई-बहन के रिश्ते को पिछले 26 साल से सींच रही हैं।

विज्ञापन
kamar jahan tying rakhi to PM Modi for the last 26 years
कमर जहां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी का त्योहार नजदीक है। बहनें भाइयों की कलाई सजाने की तैयारी में जुटी हैं, लेकिन एक बहन वो भी है, जो सीमा पार बैठी है और अपने भाई को राखी बांधने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान निवासी कमर जहां की, जो नफरत की दीवारों को लांघ कर भाई-बहन के रिश्ते को पिछले 26 साल से सींच रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की मुंहबोली बहन कमर जहां ने इस साल भी उनके लिए बेहद सुंदर राखी बनाई है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के लिए राखी बनाने वाली कमर जहां पिछले 26 साल से प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधने आ रही है। वो कहतीं हैं कि उनका ये रिश्ता तब से है जब प्रधानमंत्री मोदी भाजपा महासचिव हुआ करते थे। भाई को राखी बांधकर हर बार यही दुआ करती हूं कि वह तरक्की करे और सुरक्षित रहे। कमर जहां ने इस साल भी पीएम मोदी के लिए खास राखी बनाई है। राखी के साथ ही भाई-बहन के प्यार का संदेश देने वाली एक चिठ्ठी भी लिखी है। 
विज्ञापन


पिछले साल कोरोना संकट की वजह से वो प्रधानमंत्री को राखी नहीं बांध पाई थीं, लेकिन डाक से भेज दी थी। कमर जहां के पति मोहसिन शेख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हुआ करते थे। कमर जहां का कहना है कि जब मैं पहली बार नरेंद्र मोदी से दिल्ली  मिली थी, तब उन्हें पता चला कि मैं कराची से हूं और यहां शादी की है। तब उन्होंने मुझे बहन कह कर संबोधित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर जहां बताती हैं कि मेरा कोई भाई नहीं है। इसलिए एक बार रक्षाबंधन के दिन मैंने मोदी भाई से राखी बंधवाने का आग्रह किया और उन्होंने अपनी कलाई आगे कर राखी बंधवा ली। तब से मैं उन्हें हर साल राखी बांधती हूं। पिछली बार तो नहीं जा पाई, लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने जरूर जाएंगी। दरअसल, कमर जहां को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन शादी भारतीय पेंटर मोहसिन शेख के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed