{"_id":"60b8fc018ebc3e2781501c85","slug":"kala-asoda-gang-members-sought-security-ashram-news-noi585292370","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला असौदा गिरोह के सदस्यों ने अपनी जान को बताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला असौदा गिरोह के सदस्यों ने अपनी जान को बताया खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली (पुरुषोत्तम वर्मा)। छत्रसाल स्टेडियम में गैंगस्टर काला जठेड़ी के खास सोनू महाल व सागर समेत पांच आरोपियों की बुरी तरह पिटाई करने वाले काला असौदा गिरोह के सदस्यों को अब अपनी जान को खतरा लगने लगा है। उन्हेें लग रहा है कि काला जठेड़ी बदला लेने के लिए उनकी हत्या करवा सकता है। ऐसे में काला असौदा गिरोह के गिरफ्तार पांच सदस्यों ने कोर्ट व पुलिस के सामने अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने मंडोली जेल के अधिकारियों को समीक्षा कर सुरक्षा देने को कहा है।
दूसरी तरफ, सागर हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों पर पुलिस शुक्रवार को इनाम की घोषणा कर सकती है। अपराध शाखा ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने के लिए पुलिस मुख्यालय फाइल भेज दी है। छत्रसाल स्टेडियम में सुशील के खास अजय ने फोन कर काला असौदा गिरोह के सात सदस्यों को बुलाया था। ये लोग भी मारपीट में शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने इनमें से चार सदस्य भूपेंद्र, मोहित, गुलाब उर्फ पहलवान और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस मौके से पकड़ा गया था। इन सदस्यों ने अब सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। इनको लगता है कि काला जठेड़ी इनका कत्ल करवा सकता है। ऐसे में काला असौदा गिरोह-नीरज बवानिया गिरोह और काला-जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच गैंगवार होने की आशंका बढ़ गई है।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुशील की जान को अब कोई खतरा नहीं है। सुशील व काला जठेड़ी का हरियाणा के एक गांव में समझौता हो गया है। इस दौरान सुशील के कुछ खास लोग भी मौजूद थे। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस सागर हत्याकांड में फरार आठ से नौ लोगों पर शुक्रवार तक इनाम घोषित कर सकती है। इन पर 50 हजार रुपये तक का इनाम हो सकता है।
विज्ञापन
सुशील को दो बार रिमांड पर लेने के बाद भी डीवीआर बरामद नहीं
दिल्ली पुलिस को अब तक छत्रसाल स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं मिली है। सुशील कुमार ने स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने पर लगवा रखा था। सुशील ने इस डीवीआर को गायब कर दिया है। अपराध शाखा उसे दो बार रिमांड पर लेने के बावजूद डीवीआर को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के नाम पर सिर्फ प्रिंस द्वारा मारपीट की बनाई वीडियो ही है। इसके अलावा पुलिस के पास चार पीड़ितों समेत सात से आठ गवाह हैं।