{"_id":"5f52873f8ebc3e54c819884c","slug":"juvenile-accused-of-murder-nabbed-by-police-ashram-news-noi534135139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने वाले नाबालिग समेत दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या करने वाले नाबालिग समेत दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आपसी रंजिश में एक युवक की हत्या के आरोप में करावल नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी युवक को अगवा कर एक सुनसान मकान में ले गये जहां ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। एक आरोपी की पहचान करावल नगर निवासी सूरज (19) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 2 सितंबर को इंद्रा कालोनी में एक युवक की हत्या की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल युवक को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सचिन के रूप में हुई।
सचिन के भाई ने बताया कि 1 सितंबर को कुछ युवकों ने उसके छोटे भाई देव की पिटाई कर दी थी। जिसमें अतुल और सूरज भी शामिल था। अतुल और सूरज को देखकर सचिन ने उनसे मारपीट के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान दोनों सचिन को जबरदस्ती अपने साथ ले गये। लोगों से पता चला कि दोनों उसे सुनसान मकान में ले गये हैं। जहां पहुंचने पर सचिन घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को पकड़ कर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि सचिन के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था। जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।