{"_id":"62afb4a302f2db4c0b0466e7","slug":"justice-satish-chandra-sharma-is-the-new-chief-justice-of-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi High Court : जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की थी अनुशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi High Court : जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की थी अनुशंसा
Mon, 20 Jun 2022 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:13 AM IST
सार
पांच न्यायाधीशों को प्रोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। विधि मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।
विज्ञापन
delhi high court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के छह उच्च न्यायालयों को रविवार को उनका मुख्य न्यायाधीश मिल गया। इनमें पांच न्यायाधीशों को प्रोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। विधि मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।
विज्ञापन
मंत्रालय के विधि विभाग के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी को उत्तराखंड का चीफ जस्टिस बनाया गया है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सैयद को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट के ही जस्टिस एसएस शिंदे को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है, जबकि गुजरात उच्च न्यायालय के आरएम छाया को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां को इसी हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस डीएन पटेल के 13 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद से वहां कोई नियमित चीफ जस्टिस नहीं था। जस्टिस सांघी कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार देख रहे थे।