{"_id":"62ae61482a1d9b33aa54b6c0","slug":"junior-engineer-started-looting-and-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: गलत संगत में पड़कर जूनियर इंजीनियर करने लगा झपटमारी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: गलत संगत में पड़कर जूनियर इंजीनियर करने लगा झपटमारी, पुलिस ने दबोचा
Sun, 19 Jun 2022 05:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 19 Jun 2022 05:05 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है।आरोपियों की पहचान शंकर गार्डन, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी अशोक कुमार और दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंडका इलाके में गलत संगत पड़कर चोरी और झपटमारी करने वाले एक जूनियर इंजीनियर को लोगों ने झपटमारी करने के दौरान रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है। बाद में पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान शंकर गार्डन, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी अशोक कुमार और दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 16 जून को पुलिस को टिकरी गांव में झपटमारी होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लोगों ने एक आरोपी को पकड़ रखा है और उसकी पिटाई कर रहें हैं। पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में लेकर उसे बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित राम प्रसाद ने बताया कि वह फोन पर बात करते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन झपट लिया और भागने लगा। उसने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। साथी उस समय फरार हो गया।